Jamshedpur: जमशेदपुर के भाजपा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने जानकारी दी है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने उन्हें जमशेदपुर आने का आश्वासन दिया है।
यह मुलाकात तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर जी व उनके शिष्यों की शहादत को समर्पित “शहीदी जागृति यात्रा” के दौरान हुई।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ:
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप जायसवाल
झारखंड से पहुंचे सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह, जगजीत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।


सुखविंदर सिंह ने कहा ‘Thank You Jamshedpur’
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी और “थैंक यू जमशेदपुर” कहकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
सतबीर सिंह सोमू, इंद्रजीत सिंह और जगजीत सिंह ने उन्हें हैंडमेड चॉकलेट्स जमशेदपुर की ओर से भेंट की, जिसे पाकर उन्होंने प्रसन्नता जताई।

हरदीप सिंह पुरी को सिख समुदाय की समस्याओं से कराया गया अवगत
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और पंजाब नाभा विधायक गुरदेव सिंह मान से भी जमशेदपुर से पहुंचे सिख नेताओं ने मुलाकात की।
एसएस अहलूवालिया से सामाजिक-धार्मिक मामलों पर चर्चा
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया ने भी पटना में मौजूद जमशेदपुर टीम से मुलाकात कर सिख समाज से जुड़े सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की
सतबीर सिंह सोमू ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर सतबीर सिंह सोमू ने अपने साथियों:
सरदार इंद्रजीत सिंह
जसबीर सिंह “धाम”
लखविंदर सिंह “लाखा”
सूरज सिंह नलवा
का आभार जताया और कहा कि:
“समूह के सहयोग से ही जमशेदपुर की सिख पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया जा सका है।”



