महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष कार्यशाला
Jamshedpur : ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में ‘स्वास्थ्य सहिया’ और ‘जल सहिया’ की भूमिका को रेखांकित करने हेतु नेचर संस्था की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद एवं नेचर संस्था की संरक्षक डॉ कविता परमार, बागबेड़ा क्षेत्र की सभी सात पंचायतों की स्वास्थ्य सहिया, ANM, CHO, जल सहिया, तथा महिला विश्वविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। डॉ कविता परमार ने सहिया बहनों के कार्य को बताया गांव की रीढ़ बताई। उन्होंने यह भी कहा कि सहिया बहनें स्वास्थ्य योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कराने में सबसे मजबूत कड़ी हैं।


सीएचओ स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण पुल
कार्यक्रम में बागबेड़ा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ने बताया कि वे लोग समुदाय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देती हैं,
स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देती हैं,
बीमारियों की रोकथाम और सामान्य इलाज करती हैं,
और गांव और स्वास्थ्य विभाग के बीच पुल का काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि CHO, खासकर दूर-दराज के क्षेत्र में काफी लोगों को जागरूक भी करती है।



