जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी, रॉयल क्लब के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया तथा नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती अर्पित कर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र से किया गया सम्मान
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राज नारायण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरस्वती पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।




