Jamshedpur : शहर में डिजिटल पत्रकारिता को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से आरजे मीडिया लाइव (RJ Media Live) न्यूज पोर्टल का विधिवत लोकार्पण शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित थे, जबकि प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने उद्घाटनकर्ता की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
न्यूज तथ्यपरक होना चाहिए : सरयू राय
मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने संबोधन में डिजिटल मीडिया की चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि, “आज की पत्रकारिता में सबसे पहले खबर देने की होड़ में सत्यता की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।” उन्होंने रमन झा की पत्रकारिता में दीर्घ अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज को सार्थक दिशा देगा।
समाज को सकारात्मक लाभ मिलेगा : संजय मिश्रा
प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने कहा कि, “रमन झा वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अनुभव के आधार पर यह पोर्टल समाज को सूचनात्मक और सकारात्मक योगदान देगा।”
मजदूर वर्ग को मिले आवाज़ : चंद्रभान सिंह
पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह ने मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आरजे मीडिया पोर्टल यदि मजदूर वर्ग की आवाज़ को प्रमुखता देगा, तो यह उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
समाज हित में होगी पहल : डॉ. परितोष सिंह
जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने विश्वास जताया कि रमन झा अपने अनुभवों का उपयोग समाज के विकास व समस्या समाधान में करेंगे और पोर्टल एक सकारात्मक पत्रकारिता का उदाहरण बनेगा।
कई गणमान्य लोग बने साक्षी
इस अवसर पर तहरीक-ए-अदब के संस्थापक संरक्षक इम्तियाज अहमद, कांग्रेस नेता संजय यादव, आजसू पार्टी अध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेता कमलेश सिंह, झामुमो नेता संतोष यादव, प्रदीप एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह सहित शहर के कई प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।




बहुत ही सुंदर,Rj Media ki तलाश bahut दिनों से समाज को इंतजार था बहुत बहुत बधाई।