बिरयानी” के चक्कर में चली गोलियाँ, शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक की हत्या से सनसनी

जमशेदपुर, रांची : झारखंड किनराजधानी रांची के कांके-पिठोरिया रोड स्थित Chef Chowpatty नामक रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात भोजन के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद ने एक भीषण हत्याकांड का रूप ले लिया।
आरोप है कि एक ग्राहक द्वारा “वेज बिरयानी” मंगाने पर रेस्टोरेंट द्वारा “नॉनवेज बिरयानी” परोस दी गई। इसी बात को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि रेस्टोरेंट संचालक विजय कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी गई।

अस्पताल ले जाते वक्त टूटी सांसें, मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आनन-फानन में विजय कुमार को लेकर रिम्स अस्पताल पहुँचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
SP प्रवीन पुष्कर मौके पर, CCTV फुटेज से तलाश रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर स्वयं कांके थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
रात भर राजधानी रांची के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर तलाशी अभियान चलाया गया।
घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की शिनाख्त की जा सके।
स्थानीय लोगों का आक्रोश, सड़कों पर उतरे लोग
घटना के बाद इलाके में आक्रोश की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने कांके रोड को जाम कर दिया और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर जाम हटाया गया, लेकिन लोगों में अभी भी भय और गुस्सा व्याप्त है।
अब तक की जांच में क्या सामने आया?
मृतक: विजय कुमार, उम्र लगभग 35 वर्ष, शेफ चौपाटी के संचालक
विवाद: वेज बिरयानी की जगह नॉनवेज परोसे जाने पर झगड़ा
हथियार: अज्ञात हमलावरों ने पास से गोली चलाई
जांच में जुटी टीमें: कांके थाना, ग्रामीण पुलिस, सीआईडी
सबूत: CCTV फुटेज, गवाहों के बयान
पुलिस का दावा: जल्द गिरफ्तारी होगी, टीमें गठित



