
श्री श्री राम मंदिर समिति के तत्वावधान में धार्मिक उत्साह चरम पर
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में श्री श्री राम मंदिर समिति की ओर से भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव 26 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को शशांक शेखर और काफी युवा पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से आयोजित कर रहे हैं।

पहले दिन अष्टजाम का शुभारंभ
महोत्सव के पहले दिन, यानी 26 मार्च को सुबह 10:00 बजे से अष्टजाम का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और राम नाम के जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना में जुटे रहे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

27 मार्च: अष्टजाम विराम और प्रसाद वितरण
महोत्सव के दूसरे दिन, 27 मार्च को अष्टजाम का विराम होगा। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण का विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
संध्या आरती के बाद महाभंडारा का आयोजन
उसी दिन संध्या आरती के उपरांत शाम 7:00 बजे से महाभंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यापक तैयारी की गई है, ताकि सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिल सके।






