
विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा सहित कई इलाकों में करीब 1 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना, स्वच्छता बढ़ाना तथा सामुदायिक सुविधाओं में सुधार लाना है।
इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल, भाजपा सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पोरेश मुखी, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कौन-कौन सी योजनाओं का हुआ शिलान्यास
विधायक द्वारा जिन प्रमुख योजनाओं की नींव रखी गई, उनमें शामिल हैं—
शिक्षा एवं सामुदायिक सुविधाएँ
हरिजन स्कूल मैदान के विकास कार्य
भालुबासा में भंडार गृह का निर्माण
भालुबासा मुखी समाज के विकास भवन का जीर्णोद्वार
छात्र-छात्राओं के लिए किचन शेड और शौचालय निर्माण
शीतला भवन के पास नया शौचालय एवं किचन शेड
भुईयांडीह स्थित शिशु विद्यालय के जर्जर भवन का मरम्मतिकरण
सुभाष आश्रम (देवनगर, न्यू बाराद्वारी) में किचन शेड निर्माण
बाराद्वारी देवनगर सामुदायिक भवन का मरम्मतिकरण, सौन्दर्याकरण, सीढ़ी, छत पर बाउंड्री वॉल एवं किचन शेड निर्माण

नाली–सड़क एवं अवसंरचना सुधार
नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर 1 में नाली निर्माण और ह्यूम पाइप बिछाने का कार्य
इंद्रानगर में महतो जिरोक्स के पास की गलियों में सड़क निर्माण
छायानगर व भुईयांडीह बस्ती में नालियों का निर्माण
विधायक बोलीं—“जनता से किए वादे निभाना मेरी प्राथमिकता”
कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा—
“हर बस्ती और मोहल्ले तक सुविधाएं पहुँचाना मेरा संकल्प है। ये सभी योजनाएँ उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं और इससे क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता, सड़क, नाली और सामुदायिक ढांचे का विकास तेज़ी से होगा।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र में और भी कई जनहितकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
उमेश साव, रामचंद्र साव, संजय प्रसाद, रमेश विश्वकर्मा, राखी राय, कौस्तव रॉय, नागेश प्रसाद, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ और स्थानीय निवासी इस शिलान्यास कार्यक्रम का हिस्सा बने।




