By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: पत्रकारिता में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा : अनुज सिन्हा
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > पत्रकारिता में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा : अनुज सिन्हा
JamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSociety

पत्रकारिता में वही टिकेगा जो विश्वसनीय होगा : अनुज सिन्हा

admin
Last updated: December 22, 2025 3:26 pm
admin
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

भ्रामक सूचनाओं के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर मंथन

Contents
सोशल मीडिया आधारित रिपोर्टिंग से बढ़ रहा खतरा : अनुज सिन्हा“मैं ही सत्य हूं” जैसी सोच गलत : एडीसी भगवतीविश्वसनीयता के लिए आत्ममंथन जरूरी : संपादकगणअतिथियों का सम्मान, पुस्तकों का विमोचनकाम के आधार पर पुरस्कार सम्मान की श्रेणी के ये हैं विजेताप्रेस क्लब की सहयोगी संस्थाएं/व्यक्ति

जमशेदपुर : जिला जनसंपर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर एक विचारोत्तेजक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश और शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।

सोशल मीडिया आधारित रिपोर्टिंग से बढ़ रहा खतरा : अनुज सिन्हा

सेमिनार के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दैनिक प्रभात खबर के पूर्व संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने कहा कि—

“भ्रामक खबरों का असर केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश पर पड़ता है। पेशे में वही व्यक्ति टिकेगा, जिसकी विश्वसनीयता मजबूत होगी।”

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग अक्सर नकारात्मक प्रभाव डालती है। पत्रकार और समाचार पत्र की पहचान उसकी साख और भरोसे से होती है। गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन जानबूझकर की गई गलतियां पत्रकारिता को कमजोर करती हैं। यदि धैर्य, संयम और तथ्यों की गहन जांच के साथ रिपोर्टिंग की जाए, तो गलतियों की गुंजाइश नहीं रहती। उन्होंने युवा पत्रकारों से अपील की कि वे ऐसा कार्य करें, जिससे आने वाली पीढ़ी उन पर गर्व कर सके।

“मैं ही सत्य हूं” जैसी सोच गलत : एडीसी भगवती

विशिष्ट अतिथि अपर उपायुक्त (एडीसी) भगवती प्रसाद ने कहा कि—

“किसी भी व्यक्ति की यह सोच कि वही सत्य का एकमात्र स्रोत है, गलत है।”

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का एक सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है, जिसका ईमानदारी से निर्वहन आवश्यक है।

विश्वसनीयता के लिए आत्ममंथन जरूरी : संपादकगण

दैनिक हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता ने कहा कि पाठक मीडिया पर निर्भर है, इसलिए पत्रकारों को समय-समय पर खुद को तराशते रहना चाहिए।

दैनिक उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता का अत्यधिक झुकाव सोशल मीडिया की ओर होना चिंता का विषय है, क्योंकि यही भ्रामक सूचनाओं का बड़ा स्रोत बन रहा है।

करीम सिटी कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की अंतिम पुष्टि का स्रोत होते हैं, ऐसे में केवल एआई पर निर्भर रहना उचित नहीं।

दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश ने फेक न्यूज को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि अनुभव, धैर्य और संयम से इस चुनौती को पार किया जा सकता है।

दैनिक इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में गिरावट जरूर आई है, लेकिन आज भी जनता मीडिया को उम्मीद भरी नजरों से देखती है, और इस विश्वास को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

अतिथियों का सम्मान, पुस्तकों का विमोचन

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने किया और वर्तमान दौर में एआई की चुनौती पर प्रकाश डाला।
धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज एवं महासचिव विकास श्रीवास्तव ने अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन साहिल श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका झा की पुस्तक तथा विकास श्रीवास्तव द्वारा संपादित बाल कवियों की संग्रहित पुस्तक “उड़ान” का भी विमोचन किया गया।

काम के आधार पर पुरस्कार सम्मान की श्रेणी के ये हैं विजेता

प्रिंट मीडिया श्रेणी में (हार्ड स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
1st – मो. परवेज, प्रभात खबर- कुश महतो, प्रभात खबर (एक ही स्टोरी के लिए संयुक्त रूप से)
2nd – संतोष मिश्रा, दैनिक भास्कर
3rd – मनप्रीत भाटिया, एवेन्यू मेल

प्रिंट मीडिया श्रेणी में (शॉफ्ट नेचर की स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 

1st – निखिल सिन्हा, प्रभात खबर
2nd – रोहित कुमार, हिंदुस्तान
3rd – सौरभ कुमार, दैनिक समाक जागरण

प्रिंट मीडिया फोटो आधारित श्रेणी – राधे श्याम अग्रवाल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
1st – सुदर्शन शर्मा,
2nd – उत्तम महतो

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 
1st – कुणाल कुमार, डीडी न्यूज़
2nd – अनूप मिश्रा, डीडी न्यूज़
3rd – विजय साहू, रफ़्तार मीडिया

डिजिटल मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार 

1st – आकाश कुमार, News 18
2nd – एमडी शहजादा, झारखंड टाइम्स
3rd – प्रशांत सिंह राजपूत – समाचार भारत लाइव

दिवंगत पत्रकार की सूची 

मनीष सिन्हा- प्रभात खबर
सिद्धनाथ दुबे – स्वतंत्र पत्रकार
अजय पांडेय – प्रभात खबर, चाकुलिया 

वरिष्ठ पत्रकार की सूची 

आरके लाल दास
देबाशिष सरकार
अरविंद सिंह, अक्षर संवाद
कुलविंदर सिंह

प्रेस क्लब की सहयोगी संस्थाएं/व्यक्ति

करीम सिटी कॉलेज संग मास कॉम्यूनिकेशन विभाग
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर
प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
जमशेदपुर ब्लड सेंटर
चैंबर ऑफ कॉमर्स
आरएसबी
आरकेएफएल
आधुनिक स्टील
डॉ आर कुमार, स्किन
दोराबजी ऑटो
ब्रह्मानंद अस्पताल 
गोल्डी अग्रवाल, होटल एनएच हिल 
सन्नी संगी
राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष
पंकज सिन्हा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष
चिंटू सिंह, समाजसेवी
अप्पू तिवारी, समाजसेवी सह आजसू नेता
अजय शर्मा

बागुनहातु में बारिश के बावजूद धूमधाम से हुआ रावण दहन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में झारखण्ड स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सांस्कृतिक समारोह
टाटा पावर एम्पलाइज यूनियन का वार्षिक वन भोज जुबली एम्यूजमेंट पार्क में संपन्न
सिदगोड़ा थाना पुलिस ने कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह को किया गिरफ्तार, कोर्ट परिसर से दबोचा गया
सन्नी सिंह ने बूथ सदस्यों संग सुनी ‘मन की बात’, पीएम मोदी के संदेशों को बताया मार्गदर्शक
TAGGED:Anuj Sinha JournalismFake News and Media TrustJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMedia Ethics SeminarPress Club of Jamshedpur SeminarPress Credibility Seminar Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
GhatshilaJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandPolitics

जयराम महतो की पार्टी ने भी खोला पत्ता, रामदास मुर्मू होंगे उम्मीदवार

admin
admin
October 18, 2025
ईद मिलाद-उन-नबी पर मोहम्मदी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अमन और मोहब्बत का दिया गया पैगाम
चंपाई सोरेन का बयान — “बाबूलाल के टिकट पर विचार हो रहा है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं”
चतुर्थ बाल मेले में ‘बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम’ पर संगोष्ठी आयोजित
शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेला आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?