गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया नमन, लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प
जमशेदपुर : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची अमानत रोड स्थित कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पत्रकार साथियों के साथ राष्ट्रगान में सहभागिता की।

आज़ादी के बलिदानियों को किया गया याद
ध्वजारोहण के पश्चात अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने देश की आज़ादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में कार्य करें।

प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय, पूर्व महासचिव गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कुलविंदर सिंह, निलय सेनगुप्ता, दसमत सोरेन, निर्मल प्रसाद, गुरमीत गिल, चंद्रशेखर, धनंजय कुमार, मनीष सिन्हा, आकाश कुमार, सानू सरकार, अभिषेक सिन्हा, प्रशांत सिंह, प्रशांत सिंह राजपूत, शहजादा, अविनाश शर्मा, अविनाश झा, सुनील पांडेय समेत अन्य पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



