पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी उजागर
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बीते 8–9 जनवरी की रात परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा शामिल हैं।
इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी ओम प्रकाश नारायण के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
बंद घर को बनाया निशाना, नकद और कीमती सामान चोरी
35 हजार नकद, जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल ले उड़े थे चोर
सिटी एसपी के अनुसार, चोरों ने बंद मकान से 35 हजार रुपये नकद, जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की।
दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
चोरी के कई मामलों में दर्ज हैं केस
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से संजय कुमार और विकास महतो का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।




