झारखंड को मेडिकल शिक्षा में बड़ी सफलता
आदित्यपुर जमशेदपुर: झारखंड को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से 100 सीटों पर एमबीबीएस कोर्स के लिए मान्यता मिल गई है। अक्टूबर 2025 से कॉलेज में छात्रों का नामांकन प्रारंभ किया जाएगा।
चिकित्सा सेवा और शिक्षा का संगम
इस मेडिकल कॉलेज का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अब तक इस अस्पताल में:
241 डॉक्टरों ने सेवाएं दी हैं,
153 सफल सर्जरी की जा चुकी हैं,
650 बेड की सुविधा मौजूद है।
यह अस्पताल जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
ब्लड बैंक और सुविधाएं
अस्पताल में 100 यूनिट स्टोरेज क्षमता वाला ब्लड बैंक भी शुरू हो गया है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में रक्त की कमी नहीं होगी। यह सुविधा न केवल अस्पताल बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
ग्रुप चेयरमैन एम.एम. सिंह ने जताई खुशी
नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरपर्सन एम.एम. सिंह ने एमबीबीएस की मान्यता को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा:
“हमारा उद्देश्य शिक्षा से लेकर चिकित्सा सेवा तक समाज को सशक्त बनाना है। यह मान्यता हमारे सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता का परिणाम है।”



