By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर के 500 से अधिक शिक्षकों का विधायक सरयू राय ने किया सम्मान
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Education > जमशेदपुर के 500 से अधिक शिक्षकों का विधायक सरयू राय ने किया सम्मान
EducationJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

जमशेदपुर के 500 से अधिक शिक्षकों का विधायक सरयू राय ने किया सम्मान

admin
Last updated: September 5, 2025 5:27 pm
admin
Published: September 5, 2025
Share
SHARE

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में हुआ भव्य शिक्षक सम्मान समारोह

Contents
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को महान बनाना और परंपराओं को समृद्ध करना है: सरयू रायमातृभाषा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर: अंजनी कुमारशिक्षा का उद्देश्य अब आत्मा नहीं, दौलत बन गई है: डॉ. अमर सिंहइसरो यात्रा ने बदली बच्चों की सोच: शिक्षिका शिप्राकार्यक्रम के आयोजन में इनका रहा योगदानविशिष्ट मंचासीन अतिथिइन शिक्षाविदों को मिला विशेष सम्मान

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को महान बनाना और परंपराओं को समृद्ध करना है: सरयू राय

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का विषय था: “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का व्यावहारिक आयाम”। सरयू राय ने कहा, “इस मंच पर हमने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, मां सरस्वती और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीरें लगाई हैं, जो इस बात का संकेत है कि भारतीय शिक्षा को आध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान – तीनों आयामों से जोड़ना होगा।” विधायक ने कहा कि देश को वैश्विक चुनौतियों से निपटने योग्य बनाने के लिए यह नीति बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस नीति में परिवर्तन संभव है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य भारत को महान बनाना और कर्तव्यों को प्राथमिकता देना है।

मातृभाषा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर: अंजनी कुमार

अंजनी कुमार ने कहा कि NEP 2020 की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मातृभाषा में शिक्षा, आंगनबाड़ी का एकीकरण, और स्किल-आधारित शिक्षा पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि आज हमें ज्ञानियों से ज़्यादा दक्ष बच्चों की आवश्यकता है, जो संवेदनात्मक और सामाजिक रूप से सक्षम हों।

शिक्षा का उद्देश्य अब आत्मा नहीं, दौलत बन गई है: डॉ. अमर सिंह

वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. अमर सिंह ने कहा, “आज का शिक्षा तंत्र शिक्षक और विद्यार्थी के पारंपरिक संबंध को भूल चुका है।” उन्होंने कहा कि योग, स्वास्थ्य, और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट जैसे नवाचार इस नीति में उम्मीद की किरण हैं। NEP के तहत विद्यार्थी अध्ययन बीच में छोड़ कर भी वापसी कर सकते हैं, बशर्ते उनका क्रेडिट सुरक्षित हो।

इसरो यात्रा ने बदली बच्चों की सोच: शिक्षिका शिप्रा

शिक्षिका शिप्रा ने हाल ही में बच्चों को इसरो की यात्रा कराई थी। उन्होंने कहा, “बच्चों का दृष्टिकोण अब प्रैक्टिकल बन चुका है। वे अब समझते हैं कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है।” उन्होंने कहा कि सरकार प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए संसाधन और ट्रेनिंग उपलब्ध करा रही है और हमें शिक्षक के रूप में उसमें भागीदार बनना होगा।

कार्यक्रम के आयोजन में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के आशुतोष राय, पवन सिंह, संतोष भगत, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मुकेश कुमार, हेमंत पाठक, हरेराम सिंह और नीरु सिंह का विशेष योगदान रहा। स्वागत भाषण चंद्रदीप पांडेय, मंच संचालन मंजू सिंह और प्रिया, गणेश वंदना पर एकल नृत्य सोनाली सरकार ने किया।

विशिष्ट मंचासीन अतिथि

डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. अमर सिंह, डॉ. एसएस रजी, राजदीप सिन्हा, डॉ. मुदिता चंद्र, डॉ. रागिनी भूषण, बीएन प्रसाद, एसपी मलिक, और डॉ. त्रिपुरा झा।

इन शिक्षाविदों को मिला विशेष सम्मान

शिक्षक दिवस के मौके पर विधायक सरयू राय द्वारा जिन विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें जयंती शेषाद्री, ज्योत्सना अस्थाना, डॉ. अनिता शर्मा, मनोज कुमार, रजनी शेखर, इप्सिता डे, शिप्रा, अशोक कुमार सिंह, विपिन शर्मा, डॉ. डीपी शुक्ला, डॉ. बीएन प्रसाद, डॉ. मुदिता चंद्र, डॉ. मुकुल खंडेलवाल, डॉ. एसएस रजी, राजदेव सिन्हा, डॉ. लाल बाबू सिंह, उमादत्त सिंह, सरिता कुमारी, पीडी लाल, लुसी रफायल ठाकुर, एसएसपी सिंह और रामलोचन झा शामिल हैं।इसके अतिरिक्त, जमशेदपुर शहर के 500 से अधिक शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Jamshedpur : RJ Media Live न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने कहा-डिजिटल मीडिया की जिम्मेदारी पारंपरिक मीडिया से कहीं अधिक
कांग्रेस स्थापना दिवस पर बाबूडीह बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल वितरण
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स ग्राउंड में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल का 19वां वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न
विधायक पूर्णिमा साहू ने साकची पूर्वी में 14 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया
Jamshedpur : दुर्गा पूजा तक मानगो में सुधरे पेयजल आपूर्ति, वरना होगा आंदोलन : विधायक सरयू राय
TAGGED:EducationJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Teacher's Day CelebrationJduJharkhandJharkhand newsNational Education Policy 2020NEP India 2025Sarayu Rai NEP SpeechTeacher Felicitation in Jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

भारतीय जनसेवक परिषद ने आयोजित किया 28वां रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह

admin
admin
September 19, 2025
शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू : एक्शन प्लान तैयार, सांड बेहोश कर पकड़े जाएंगे, कुत्तों की होगी नसबंदी
शिक्षक दिवस पर शिक्षा निकेतन स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
Vivek Vidyalaya Jamshedpur : विवेक विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली
बागुनहातु में बारिश के बावजूद धूमधाम से हुआ रावण दहन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?