जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने जताया शोक
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक श्री सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की पूज्य माता श्रीमती यशोदा देवी का आज 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सोनारी स्थित उनके आवास से निकली, जहां परिजन, शुभचिंतक और समाज के कई गणमान्य लोग अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित हुए।
अंत्येष्टि का आयोजन पार्वतीघाट (जमशेदपुर) में विधिपूर्वक किया गया।
सरयू राय ने जताया गहरा दुख
विधायक श्री सरयू राय ने मुकुल मिश्रा के पारिवारिक शोक पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:
“यशोदा देवी का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।”



