जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। मुखिया गिरबाला लोहरा (देवी) के प्रयास से ट्यूब क्लब के पास रोड लाइट लगाई गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को अंधेरे से राहत मिली है।


शिवलाल लोहरा और न्यूवोको सीमेंट का योगदान
जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया शिवलाल लोहरा को बताया कि ट्यूब क्लब के आसपास अंधेरा रहने के कारण राहगीरों को परेशानी होती है,
तो उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए पहल की।
न्यूवोको सीमेंट कंपनी के सौजन्य से रोड लाइट उपलब्ध करवाई गई।
बिजली विभाग के लाइनमैन गणेश के सहयोग से लाइट को सफलतापूर्वक फिट किया गया।

लोगों ने जताया आभार
स्थानीय निवासियों ने मुखिया गिरबाला लोहरा और पूर्व मुखिया शिवलाल लोहरा के इस कदम की सराहना की।
लोगों का कहना है कि अब रात के समय इस मार्ग से गुजरने वालों को काफी सुविधा होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।



