
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र की जनता का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घाटशिला की सम्मानित जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता को एक बार फिर मजबूती से समर्थन दिया है।

“जनमत विकास के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक” – संजीव सरदार
विधायक सरदार ने कहा कि यह जनादेश साबित करता है कि घाटशिला की जनता ने झामुमो पर अटूट भरोसा जताया है। उपचुनाव में मिली प्रचंड विजय को उन्होंने जनता का आशीर्वाद बताया।
उन्होंने कहा—
“घाटशिला की जनता-जनार्दन ने भारी संख्या में मतदान कर झामुमो को जो समर्थन दिया है, वह हमारे लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है।”

कार्यकर्ताओं के समर्पण को संजीव सरदार ने किया सलाम
विधायक संजीव सरदार ने झामुमो और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठनशक्ति और प्रतिबद्धता ने इस जीत को संभव बनाया।
उन्होंने विशेष रूप से भाई सोमेश चंद्र सोरेन को उपचुनाव में मिली भव्य जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

स्व. रामदास सोरेन के सपनों को साकार करने की प्रतिज्ञा
विधायक सरदार ने कहा कि घाटशिला की जनता ने जिम्मेदारी और सजगता के साथ मतदान कर यह संदेश दिया है कि वे स्वर्गीय रामदास सोरेन के सपनों को साकार होते देखना चाहती है।
उन्होंने कहा—
“हम और तीव्र गति से विकसित घाटशिला के निर्माण में आगे बढ़ेंगे और जनता की हर उम्मीदों को पूरा करेंगे।”
जनता के आशीर्वाद के लिए पुनः आभार
अंत में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा संबल है और वे इस समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।
उन्होंने दोहराया कि आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी और घाटशिला को नई दिशा मिलेगी।




