By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: एमजीएम अस्पताल का जलसंकट बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ का नतीजा : सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Congress > एमजीएम अस्पताल का जलसंकट बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ का नतीजा : सरयू राय
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

एमजीएम अस्पताल का जलसंकट बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ का नतीजा : सरयू राय

admin
Last updated: February 5, 2026 3:43 pm
admin
Published: February 5, 2026
Share
SHARE

चुनावी लाभ के लिए पानी की व्यवस्था बिना किए करवा दिया गया उद्घाटन
जमशेदपुर :
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल में उत्पन्न गंभीर जलसंकट को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में पानी का संकट किसी प्रशासनिक चूक का नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ का परिणाम है।
सरयू राय ने आरोप लगाया कि 2024 के विधानसभा चुनाव से ठीक 15 दिन पहले केवल चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री से आनन-फानन में अस्पताल का उद्घाटन करवा दिया गया, जबकि पानी की स्थायी व्यवस्था तक सुनिश्चित नहीं की गई थी।
मेयरपति बनने के मूड में आए बन्ना गुप्ता: सरयू राय
स्थिति स्पष्ट करने की नैतिक जिम्मेदारी से बच रहे हैं
सरयू राय ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में मानगो नगर निगम चुनाव में उनकी पत्नी मेयर पद की उम्मीदवार हैं, ऐसे में बन्ना गुप्ता अब “मेयरपति बनने के मूड” में आ गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह विडंबनापूर्ण स्थिति है कि उनसे यह पूछा जाए कि बिना पानी की व्यवस्था के अस्पताल क्यों शुरू कराया गया, जबकि इसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर बनती है।


पांच साल स्वास्थ्य मंत्री रहे, फिर भी नहीं सोची पानी की व्यवस्था
एलएंडटी जैसी कंपनी से भी नहीं कराया गया इंतजाम

गुरुवार को दो घंटे से अधिक समय तक एमजीएम अस्पताल का सघन निरीक्षण करने के बाद सरयू राय ने कहा कि बन्ना गुप्ता पांच वर्षों तक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रहे। उन्हें यह भली-भांति ज्ञात था कि अस्पताल भवन का निर्माण एलएंडटी (L&T) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी कर रही है, फिर भी पानी की स्थायी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया।
जब पानी की समस्या गंभीर हुई तो मजबूरी में पांच डीप बोरिंग कराई गईं। बरसात के मौसम में इससे कुछ राहत मिली, लेकिन अब गर्मी शुरू होते ही डीप बोरिंग से पानी आना कम हो गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि भू-गर्भ जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, ऐसे में आने वाले महीनों में स्थिति और भयावह होगी।
रोजाना 5 लाख लीटर पानी चाहिए, मिल पा रहा है बमुश्किल 2 लाख, गर्मी में कैसे चलेगा अस्पताल?
सरयू राय ने बताया कि एमजीएम अस्पताल को प्रतिदिन कम से कम 5 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, जबकि मानगो नगर निगम और डीप बोरिंग को मिलाकर भी केवल लगभग 2 लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब गर्मी अपने चरम पर होगी, तब अस्पताल का संचालन आखिर कैसे संभव होगा?
स्वर्णरेखा नदी से पानी लाने की परियोजना अधूरी
1–1.5 माह में पूरा होने का दावा
सरयू राय ने उस परियोजना का भी निरीक्षण किया, जिसके तहत स्वर्णरेखा नदी से पानी खींचकर एमजीएम अस्पताल तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है।
इंटकवेल स्थल पर मौजूद सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि एक से डेढ़ महीने में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, तब तक अस्पताल को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
डिमना और डोबो से पानी लेने के सुझाव पर नहीं हुई कार्रवाई
मानगो के हिस्से का पानी काटकर दी जा रही आपूर्ति
सरयू राय ने कहा कि उन्होंने पहले ही सुझाव दिया था कि टाटा स्टील द्वारा डिमना लेक से आने वाले पानी में से कुछ पानी फौरी तौर पर एमजीएम अस्पताल को दिया जाए, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
इसी तरह डोबो डैम से पानी लेने का सुझाव भी नजरअंदाज कर दिया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानगो के लोगों के हिस्से का पानी काटकर अस्पताल को दिया जाएगा, तो गर्मी के दिनों में मानगो की जनता को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ेगा, जबकि कई मोहल्लों में पहले से ही पानी नहीं पहुंच रहा है।
पानी की कमी से ठप हो रहा अस्पताल का काम, कई जरूरी ऑपरेशन स्थगित
सरयू राय ने बताया कि पानी की किल्लत के कारण अस्पताल का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बुधवार को कई अत्यावश्यक ऑपरेशन स्थगित करने पड़े
गुरुवार को नगर निगम द्वारा 1.20 लाख लीटर पानी टैंकर से भेजे जाने के बावजूद कई ऑपरेशन फिर से टालने पड़े
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईसीयू, हड्डी विभाग, गायनोलॉजी विभाग और ऑपरेशन थिएटर का दौरा किया तथा चिकित्सकों और उप अधीक्षक से बातचीत की। सभी ने एक स्वर में पानी की समस्या को गंभीर बताया।
जिम्मेदारी से नहीं बच सकते बन्ना गुप्ता: सरयू राय

सार्वजनिक रूप से जवाब दें
सरयू राय ने कहा कि उद्घाटन के समय भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया था और कहा था कि शायद यह देश का पहला अस्पताल है, जिसे बिना पानी की व्यवस्था के शुरू किया गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले पांच वर्षों में न स्वास्थ्य मंत्री ने और न ही स्वास्थ्य विभाग ने यह सोचा कि अस्पताल में पानी कैसे आएगा।
अंत में सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि आज एमजीएम अस्पताल में पानी की कमी से जो भी अव्यवस्था और परेशानी हो रही है, उसकी पूरी जिम्मेदारी बन्ना गुप्ता को लेनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि बन्ना गुप्ता बताएं कि क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए चुनाव से पहले बिना पानी की व्यवस्था किए अस्पताल का उद्घाटन क्यों कराया गया।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : 11 नवंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान, 300 बूथों पर तैयारी पूरी
जोजोबेड़ा सीमेंट कंपनी न्यूवोको विस्टॉस कॉर्प लिमिटेड के छह ठेका कर्मियों का मामला अब धनबाद ट्रिब्यूनल में पहुंचेगा
राज्य स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय समारोह
गोलमुरी में 100वें वर्ष की दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन विधिवत संपन्न
Vivek Vidyalaya Jamshedpur : विवेक विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली
TAGGED:Banna Gupta ControversyJamshedpurJamshedpur MGM Hospital NewsJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMango Nagar Nigam Water IssueMGM Hospital water crisisSaryu RaiSaryu Rai statement
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandLabourUnion

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक वेतन समझौता, 19750 रूपये बढ़े वेतन में और मेडिकल लाभ

admin
admin
March 19, 2026
14 दिसंबर को होगा पाणिनि उत्सव, विधायक सरयू राय करेंगे उद्घाटन
Jamshedpur Sad News : समाजसेवी एवं मजदूर नेता महावीर यादव का निधन
झारखंड में पहली बार होगा ग्लोबल डांस इवेंट, 10 मई 2026 को रांची में धमाकेदार आयोजन
2 अक्टूबर से लापता गोमिया की मुखिया सपना कुमारी रांची से सकुशल बरामद, पुलिस कर रही है मामले की जांच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?