मेडिकल वेस्ट को लेकर लिया गया बड़ा निर्णय, रिहायशी क्षेत्रों को मिलेगी राहत
विधायक सरयू राय की पहल से मेडिकल वेस्ट निस्तारण को लेकर बड़ा कदम
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रिहायशी इलाकों में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की समस्या पर गहन चर्चा हुई और इसे रोकने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।
रिहायशी इलाकों को मिलेगी राहत
विधायक सरयू राय ने बैठक के दौरान बताया कि एमजीएम अस्पताल की चारदीवारी हिल व्यू कॉलोनी और रिपीट कॉलोनी की सीमा से लगी हुई है। अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट इन रिहायशी इलाकों के पास फेंका जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग दुर्गंध और गंदगी से बेहद परेशान हैं
मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:
रिहायशी क्षेत्र और अस्पताल के बीच की बाउंड्री को खाली छोड़ा जाए।
बाउंड्री के किनारे-किनारे पेड़ लगाए जाएं।
कोई भी मेडिकल वेस्ट इन इलाकों में नहीं फेंका जाए।
भविष्य में वहां कोई भी निर्माण कार्य न हो।
अस्पताल परिसर में ही बनेगी मेडिकल वेस्ट निस्तारण की वैकल्पिक व्यवस्था
बैठक में अस्पताल प्रबंधन ने विधायक को आश्वस्त किया कि मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए अस्पताल परिसर में ही वैकल्पिक समाधान तैयार किया जाएगा, ताकि रिहायशी इलाकों पर इसका असर न हो।
आईसीयू निर्माण में फैली गंदगी पर भी जताई नाराजगी
विधायक सरयू राय ने अस्पताल परिसर में चल रहे आईसीयू निर्माण कार्य की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य कर रही संस्था ने नाले के ऊपर अस्थायी शौचालय बना दिया है और वहां भारी गंदगी फैला दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जब तक संस्था परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त नहीं करती, तब तक उसका कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
बैठक में ये रहे उपस्थित
विधायक सरयू राय, अस्पताल अधीक्षक आर के मंधान, उपाधीक्षक नकुल चौधरी, प्राचार्य दिवाकर हांसदा, डॉ मांझी



