By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: Jharkhand Naxal IED Blast : माओवादी बंद के दौरान IED ब्लास्ट में रेलकर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर, रेलवे ट्रैक उड़ाया, रेल यातायात ठप
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Crime > Jharkhand Naxal IED Blast : माओवादी बंद के दौरान IED ब्लास्ट में रेलकर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर, रेलवे ट्रैक उड़ाया, रेल यातायात ठप
CrimeJharkhand

Jharkhand Naxal IED Blast : माओवादी बंद के दौरान IED ब्लास्ट में रेलकर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर, रेलवे ट्रैक उड़ाया, रेल यातायात ठप

शनिवार देर रात सारंडा वन क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह हुई एक अन्य बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय रेलवे के की-मैन ईटुवा ओराम की मौत हो गई,

admin
Last updated: August 3, 2025 6:43 pm
admin
Published: August 3, 2025
Share
SHARE

Chkrdharpur/Sundargarh : झारखंड-ओडिशा सीमा पर माओवादियों ने एक बार फिर रेल नेटवर्क को निशाना बनाया है। शनिवार देर रात सारंडा वन क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया। इसके बाद रविवार सुबह हुई एक अन्य बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय रेलवे के की-मैन ईटुवा ओराम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मी बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बिमलगढ़ थाना क्षेत्र में टोपाडीह के पास रेंजड़ा में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

Contents
रात में उड़ाया ट्रैक, सुबह हुआ विस्फोट37 वर्षीय ईटुवा ओराम की घटनास्थल पर मौतमुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिवार को 10 लाख सहायता राशिसर्च ऑपरेशन और बम निरोधक दस्ता तैनात

रात में उड़ाया ट्रैक, सुबह हुआ विस्फोट

शनिवार देर रात झारखंड के करमपाड़ा और ओडिशा के रेंजड़ा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया गया। यह क्षेत्र सरंडा जंगल में स्थित है, जो माओवादियों की गतिविधियों के लिए जाना जाता है। ट्रैक उड़ाने के बाद जब रेलवे कर्मी मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे, उसी दौरान सुबह करीब 10 बजे एक और बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।

37 वर्षीय ईटुवा ओराम की घटनास्थल पर मौत

मृतक की पहचान बिसरा निवासी 37 वर्षीय ईटुवा ओराम के रूप में हुई है। वह भारतीय रेलवे में की-मैन के रूप में कार्यरत थे। उनके साथी बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ईटुवा ओराम का शव आरजीएच अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, परिवार को 10 लाख सहायता राशि

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक रेलकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री राहत कोष से परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सर्च ऑपरेशन और बम निरोधक दस्ता तैनात

घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। दूसरी ओर, झारखंड पुलिस, ओडिशा पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जैगुआर्स की संयुक्त टीमों ने सरंडा वन क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंच चुके हैं और अन्य संभावित विस्फोटकों की जांच की जा रही है।

माना जा रहा है कि ओडिशा-झारखंड सीमा पर यह आईईडी ब्लास्ट न सिर्फ एक बड़ी सुरक्षा चूक को दर्शाता है, बल्कि रेलवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। माओवादियों द्वारा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बार-बार निशाना बनाना राष्ट्रीय संपत्ति के खिलाफ युद्ध जैसा कृत्य है। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे प्रशासन दोनों के लिए चिंतन का विषय है।

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन
Jamshedpur Sad News : समाजसेवी एवं मजदूर नेता महावीर यादव का निधन
दीपावली पर बागबेड़ा को मिला शुद्ध जल का तोहफ़ा, पंसस सुनील गुप्ता ने कराया आरओ प्लांट का उद्घाटन
गोविंदपुर मंडल कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई
बागबेड़ा में ‘ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ
TAGGED:Bimlagarh explosionCRPF search operationJharkhandJharkhand newsMaoist IED blastOdisha Jharkhand naxal attackrailway track blast Odisharailway worker killed
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJharkhand

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की सौजन्य मुलाकात, विवाह समारोह में आमंत्रित किया

admin
admin
October 28, 2025
नशे में झूमती इनकी जवानी…” — चौथे बाल मेले की काव्य संध्या ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
जमशेदपुर में हुआ आदिवासी महा दरबार, चंपई सोरेन बोले – “दम है तो रोक लो”
बारीडीह के डेफोडिल्स उच्च विद्यालय में 35वां वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता उल्लास के साथ संपन्न
अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगों से की अधिक भागीदारी की अपील
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?