By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: मानगो नगर निगम चुनाव : मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Chandil > मानगो नगर निगम चुनाव : मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
ChandilJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSociety

मानगो नगर निगम चुनाव : मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

admin
Last updated: March 2, 2026 5:53 pm
admin
Published: March 2, 2026
Share
SHARE

ऐतिहासिक जीत के बाद रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक विजय दर्ज करने के बाद मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर मानगो की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में विधायक कल्पना सोरेन ने सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता का मुंह मीठा कराया।


“यह जीत जनता के विश्वास की जीत” — सुधा गुप्ता
मुलाकात के दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि यह जीत मानगो की जागरूक जनता, माताओं-बहनों, युवाओं और वरिष्ठजनों के विश्वास एवं समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे इस जनादेश को जिम्मेदारी और सेवा का अवसर मानती हैं और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
नगर निकायों के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुधा गुप्ता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण और शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मानगो के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पेयजल और कचरा निस्तारण प्रमुख मुद्दे
मुलाकात के दौरान मेयर ने मानगो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—विशेषकर पेयजल संकट और कचरा निस्तारण—से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। साथ ही अन्य विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि “सुरक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित मानगो” उनका लक्ष्य है, जिसे राज्य सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से तेजी से पूरा किया जाएगा।
यह मुलाकात मानगो के विकास एजेंडे को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Ranchi Jharkhand independence day celebration : स्वतंत्रता दिवस पर रांची में गरिमा पूर्ण आयोजन, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर प्रशासन, उपायुक्त ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
टाटा स्टील के टिनप्लेट, वायर डिविजन और टीजीएस कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता, जानें किसे कितना मिलेगा
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बढ़ते नशा कारोबार के खिलाफ भाजपा का ज्ञापन
नेताजी सुभाष ग्रुप के स्कूलों का वार्षिक खेल उत्सव संपन्न
TAGGED:Banna Gupta JharkhandHemant Soren MeetingJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsKalpana Soren RanchiMango Nagar Nigam ElectionSudha Gupta Mayor MangoUrban Development Mango
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhand

jamshedpur news: अरका जैन यूनिवर्सिटी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

admin
admin
August 10, 2025
लोयोला स्कूल टेल्को में हुआ क्लब इंस्टॉलेशन समारोह, छात्रों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ
बाल मेला 2025 की तैयारी शुरू — स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने किया भूमिपूजन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जुबिली पार्क गेट पर बेची झालमुढ़ी
केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में श्रद्धा और संस्कारों के साथ मनाया गया जननी दिवस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?