By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: सरयू राय के हस्तक्षेप से टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ फिर शुरू होगा मानगो फ्लाईओवर का काम
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > सरयू राय के हस्तक्षेप से टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ फिर शुरू होगा मानगो फ्लाईओवर का काम
JamshedpurJD(U)JharkhandSociety

सरयू राय के हस्तक्षेप से टूटा गतिरोध, शर्तों के साथ फिर शुरू होगा मानगो फ्लाईओवर का काम

admin
Last updated: November 27, 2025 4:26 pm
admin
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद हुआ निर्णय

मुख्य बातें जिन पर हुआ निर्णय


-14 पाये बनने हैं, एक बार में तीन पाये बनेंगे
-पायों के बीच आने-जाने का पर्याप्त स्थान होगा
-स्कूली विद्यार्थियों और व्यवसायियों को कम तकलीफ हो, इसका ध्यान रखना होगा
-अभी एक हफ्ता चलेगा काम, फिर होगी समीक्षा
-डिमना चौक से मानगो चौक तक पूर्ण नो इंट्री का भी प्रस्ताव
-ट्रैफिक व्यवस्था में होगा मामूली बदलाव
-बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा

जमशेदपुर : मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध आज जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर अधिकारियों की सर्किट हाउस में मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और उनके सहयोगी, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो के ट्रैफिक इन्सपेक्टर हरियाउध करमाली और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज और जनता की तरफ से उपेंद्र सिंह मस्तान मौजूद रहे। मीटिंग में फ्लाइओवर के मुद्दे पर एक घंटे से ज्यादा वक्त तक चर्चा हुई। गौरतलब है कि मानगो फ्लाईओवर का मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रैंप के निर्माण को लेकर गतिरोध आ गया था। दो दिन पहले स्थानीय नागरिकों ने काम रुकवा दिया था।

बैठक में यह निर्णय हुआ कि जो रैंप बनेगा, उसके लिए एक महीना के भीतर उसके सारे खंभे खड़े कर दिये जाएंगे। एक साथ सभी खंभों पर काम नहीं होगा। 14 खंभे बनने हैं। एक बार में तीन-तीन खंभों का ढांचा खड़ा किया जाएगा। दो खंभों के बीच में सड़क के इस पार से उस पार जाने के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा ताकि दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित न हो। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी थोड़ा-बहुत फेरबदल किया गया है।

सरयू राय ने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे तक बड़ा हनुमान मंदिर से लेकर मानगो पुल की ओर जाने के लिए ट्रैफिक पूरी तरह खुला रहेगा। उसके बाद मानगो पुल से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक आने का ट्रैफिक दिन भर खुला रहेगा। पायल सिनेमा से मानगो चौक तक जो सड़क है, उसका एक हिस्सा हमेशा खुला रहेगा। इन पर छोटी गाड़ियां ही जा सकेंगी जैसे टेंपो, छोटी कार, दोपहिया वाहन आदि।
सरयू राय ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। कुछ छोटी गाड़ियों को दाईगुट्टू होकर ले जाया जाएगा। इनमें दोपहिया, टेंपू और छोटी कारें जाएंगी। बड़ी कारें (एक्सयूवी, सफारी, फारचूनर) आदि 15 नंबर से नेशनल हाईवे की तरफ या चेपा पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड की तरफ से जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ये सारे काम हफ्ते भर के ट्रायल के तौर पर किये जाएंगे। एक हफ्ते के बाद एक बार फिर मीटिंग होगी और उसमें समीक्षा की जाएगी। गतिरोध इसी शर्त के साथ टूटा। आज रात या कल सुबह से फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चालू हो जाएगा। पायल सिनेमा से लेकर मानगो चौक की तरफ जो दुकानें हैं, उनको कोई परेशानी न हो, उनका बिजनेस कम से कम प्रभावित हो। जो स्कूली विद्यार्थी हैं, उनका हित प्रभावित न हो।

श्री राय ने बताया कि बैठक में एक और सुझाव आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक के इलाके में पूरे दिन नो इंट्री रहे। दो बार इंट्री खुलने से बड़े पैमाने पर जाम लगता है। इसलिए डिमना चौक से मानगो चौक तक दिन भर नो इंट्री रहे। इस संबंध में श्री राय उपायुक्त से बात करेंगे। मीटिंग स्थल पर आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, संतोष भगत, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।


एक फोन पर 65 करोड़ रुपये स्वीकृत


जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने इस बात पर खासी नाराजगी व्यक्त की कि लोग स्कीम पास कराकर भूल जाते हैं। 14 महीने से एक छोटी सी बात के लिए काम में रुकावट आ रही थी। बात यह थी कि टाटा स्टील की बिजली की तार ऊपर से आ रही थी और नीचे से पानी का पाइपलाइल जा रहा था। इसे हटाना था। जुस्को ने 65 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया था। यह काम पथ निर्माण विभाग के ठेकेदार को करना था। प्रस्ताव भेजा गया था। इस फाइल पर सैंक्शन करने वाले लोग 14 महीने से बैठे हुए थे। 26 नवंबर को, यानी कल उन्हें बताया गया कि अगर यह काम जल्द से जल्द नहीं हुआ तो फ्लाईओवर निर्माण के कार्य में साल भर की देरी हो जाएगी। 26 नवंबर को ही श्री राय ने अधीक्षण अभियंता, चाईबासा को फोन किया और कड़ाई से कहा कि इस अति आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान करें और अधीक्षण अभियंता ने स्वीकृति दे दी। अब फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेज़ी आएगी।

Govindpur BJP Mandal Election : कौन बनेगा भाजपा गोविंदपुर मंडल का नया अध्यक्ष..? संगठन में नामों पर मंथन जारी
धनबाद श्रम न्यायालय में जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ का बड़ा कदम
Chandil train accident : चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप
बर्मामाइंस में दर्दनाक हादसा, बाइक क सवार को ट्रक ने कुचला आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
एनएच 33 पर उड़ती धूल से परेशान जनता, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने की कंपनी से शिकायत
TAGGED:Dimna Chowk No EntryJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Traffic DiversionJharkhandJharkhand newsMango Chowk Ramp WorkMango Flyover ConstructionSaryu RaiSaryu Roy Intervention
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurSaraikela-Kharsawan

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम रोकथाम अभियान तेज

admin
admin
November 16, 2025
गोविंदपुर : नई सड़क बनी मुसीबत, दुकानदारों के लिए बना जलजमाव बड़ा संकट
हुडको लेक टाउन में छठ पूजा धूमधाम से संपन्न, कई संस्थाओं ने लगाया सेवा शिविर
तुलसी से शुद्ध रहता है पर्यावरण: सरयू राय
पी. एम. श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?