ऊर्जावान नेतृत्व से कांग्रेस को मिलेगा नया संबल : उषा सिंह
जमशेदपुर : नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को लेकर पार्टी के भीतर उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सह इंटक की सह-सचिव उषा सिंह ने अपने वरीय नेताओं के साथ उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ महिला नेतृत्व ने किया स्वागत
परविंदर सिंह का स्वागत महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह, उपाध्यक्ष नूरजहां वारसी रीना सिंह, ऊषा सिंह और शिखा चौधरी ने किया। सभी ने परविंदर सिंह को बधाई दी और कांग्रेस को मजबूत करने में उनके सहयोग का भरोसा दिलाया।
उषा सिंह ने क्या कहा?
उषा सिंह ने कहा:
“परविंदर सिंह युवा और ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ज़िला संगठन और अधिक सशक्त होगा। वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें जिलाध्यक्ष के हर निर्णय में पूरा समर्थन प्राप्त रहेगा।



