जनता की वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी, 1.01 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो के जाकिरनगर, अवैस करनी मस्जिद के समीप कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की योजना अंतर्गत ₹1.01 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा इस पुल की मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। पुल निर्माण के शिलान्यास के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
विधायक ने कही बड़ी बात
शिलान्यास समारोह में विधायक सरयू राय ने कहा:
“यह पुल सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों के आवागमन को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र सुविधा मिल सके।”
इन लोगों की रही उपस्थिति
शिलान्यास के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और विधायक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से शामिल थे:
पप्पू सिंह (जनसुविधा प्रतिनिधि)
पिंटू सिंह
कुलविंदर सिंह पन्नू
वीरु सिंह
बाला प्रसाद
भोला सिंह
वैभव सिंह
छट्ठू रावत
नीरू सिंह
ब्रजकिशोर सिंह
निसार
फिरोज खान
लटन
शाकिर
संजू एवं अन्य स्थानीय निवासी



