By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में स्थाई कार्यों में ठेका प्रथा का मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया विरोध
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > जमशेदपुर में स्थाई कार्यों में ठेका प्रथा का मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया विरोध
JamshedpurJamshedpur PoliticsLabourSocietyUnion

जमशेदपुर में स्थाई कार्यों में ठेका प्रथा का मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया विरोध

admin
Last updated: November 7, 2025 2:06 pm
admin
Published: November 7, 2025
Share
SHARE

जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने डीएलसी को ज्ञापन सौंप जमशेदपुर में ठेका प्रथा खत्म कर ठेका मजदूरों को स्थाई दर्जा देने की माँग की

Contents
स्थाई कार्यों में ठेका मजदूरों से काम – कानून का उल्लंघनसर्विस ब्रेक” से अधिकारों का हननश्रम कानूनों और अदालतों के आदेशों का उल्लंघन1979 के ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते की यादमहासंघ की प्रमुख माँगें

जमशेदपुर : जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त, कोल्हान प्रमंडल, जमशेदपुर को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
इस पत्र में औद्योगिक इकाइयों में ठेका प्रथा के दुरुपयोग और श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

स्थाई कार्यों में ठेका मजदूरों से काम – कानून का उल्लंघन

मांग पत्र में कहा गया है कि जमशेदपुर औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियों में स्थाई और उत्पादन से जुड़े कार्यों — जैसे मेंटेनेंस, सिविल, गार्डनिंग, ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, सफाई और सुरक्षा कार्य — में बड़े पैमाने पर ठेका मजदूरों से स्थाई प्रकृति के कार्य कराए जा रहे हैं।

इन मजदूरों से 10 से 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, परंतु न उन्हें स्थाई दर्जा दिया जा रहा है, न ही EPF, ESI, ओवरटाइम, बोनस, मेडिकल सुविधा जैसी बुनियादी श्रमिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सर्विस ब्रेक” से अधिकारों का हनन

महासंघ ने बताया कि अधिकांश ठेका मजदूर 10 से 15 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं, फिर भी उन्हें “अस्थाई” श्रेणी में रखकर हर वर्ष “सर्विस ब्रेक” दिखाया जाता है।
इस प्रक्रिया से कंपनियाँ उन्हें छटनी मुआवजा और सेवा सुरक्षा के अधिकारों से वंचित रखती हैं।

श्रम कानूनों और अदालतों के आदेशों का उल्लंघन

महासंघ ने कहा कि यह स्थिति कॉन्ट्रैक्ट लेबर (रेगुलेशन एंड एबॉलिशन) एक्ट, 1970, फैक्ट्री एक्ट, 1948 और इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 की धारा 25(M)(N) का खुला उल्लंघन है।

इसके साथ ही, बिहार-झारखंड फैक्ट्री रूल्स 1950 के नियम 66 और 71B के अनुसार, फैक्ट्री कैंटीन का संचालन किसी संवेदक (कॉन्ट्रेक्टर) द्वारा नहीं किया जा सकता।
महासंघ ने यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट के LIC केस (1040, 1973) के निर्णय में भी इस प्रावधान की पुष्टि की गई थी।

1979 के ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते की याद

मांग पत्र में कहा गया कि 07 अगस्त 1979 को तत्कालीन श्रमायुक्त स्व. माधव सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ त्रिपक्षीय समझौता आज भी लागू है।
इस समझौते में यह स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि “स्थाई और निरंतर कार्यों में ठेका मजदूरों की नियुक्ति नहीं की जाएगी, और जो मजदूर ऐसे कार्यों में लगे हैं, उन्हें स्थाई दर्जा दिया जाएगा।”

महासंघ ने आरोप लगाया कि वर्तमान में इस समझौते की भावना और प्रावधानों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
कई कंपनियाँ ठेका लाइसेंस में कार्य का विवरण “हाउसकीपिंग” या “मिसलेनियस जॉब” बताकर असल में उत्पादन कार्य करवा रही हैं।

महासंघ की प्रमुख माँगें

  1. स्थाई एवं उत्पादन कार्यों में लगे सभी ठेका मजदूरों को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए।
  2. सभी ठेका मजदूरों को EPF, ESI, ओवरटाइम भुगतान, वेतन पर्ची और अन्य वैधानिक सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।
  3. कंपनी के लाभांश पर आधारित उचित बोनस दिया जाए।
  4. 07 अगस्त 1979 के त्रिपक्षीय समझौते का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
  5. स्थाई प्रकृति के कार्यों में अवैध ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए।
जमशेदपुर में पंचायत समिति सदस्यों का धरना, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
मतदान व सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
गोविंदपुर रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी नंद जी सिंह अकेला का निधन
Jamshedpur News : रांची के डॉ. मयंक मुरारी को मिलेगा ‘तुलसी सारस्वत सम्मान 2025’
टाटा पावर जोजोबेडा में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन
TAGGED:Contract WorkersJamshedpurJamshedpur Industrial AreaJamshedpur newsJharkhandJharkhand Labour FederationJharkhand newsLabour Laws ViolationPermanent Employment
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
GhatshilaJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

जादूगोड़ा सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन

admin
admin
October 19, 2025
स्लम बस्तियों के बच्चों को भी मिलेगा बाल मेले में मंच
जमशेदपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने पुलिस सड़कों पर, 17 थानों में निकला पैदल फ्लैग मार्च
टाटानगर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का भूमिपूजन, मिलेगा वर्ल्ड क्लास रूप
गोविंदपुर : नई सड़क बनी मुसीबत, दुकानदारों के लिए बना जलजमाव बड़ा संकट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?