मुसाबनी प्रखंड में झामुमो के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब
जमशेदपुर : मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचाड़ा पंचायत के तिरुलगुटू गाँव में आज शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला।
सभा की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य बारी मुर्मू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मौजूद रहे।


कुणाल षाडंगी बोले – “झामुमो झारखंड की अस्मिता और सम्मान की सच्ची आवाज़ है”
सभा को संबोधित करते हुए कुणाल षाडंगी ने कहा —
“झामुमो झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास की सच्ची आवाज़ है। भाजपा ने झारखंड की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन झामुमो जनता के साथ खड़ा है।”


भाजपा के गढ़ में झामुमो की मज़बूत सेंध
कार्यक्रम के दौरान वह नज़ारा देखने लायक था जब बड़ी संख्या में युवा और महिलाएँ, जो पहले भाजपा समर्थक थीं, आज झामुमो का दामन थामकर पार्टी में शामिल हो गईं।
इस जनसमर्थन के साथ झामुमो ने भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में एक मज़बूत सेंध लगा दी है।
स्थानीय नेताओं और प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे
जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू
जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा
जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह
उपमुखिया रवि उराँव
तथा अनेक झामुमो पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता



