By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन: संजीव सरदार
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन: संजीव सरदार
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

हेमंत सरकार में गांव-गरीब को मिला असली हक और सम्मान, विपक्ष बेचैन: संजीव सरदार

admin
Last updated: February 6, 2026 3:57 pm
admin
Published: February 6, 2026
Share
SHARE

झामुमो स्थापना दिवस पर पोटका में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार को शंकरदा पंचायत अंतर्गत पहाड़भांगा में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता सुनील महतो, पूर्व पार्षद हीरामनी मुर्मू, चंद्रावती महतो सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
दिशोम गुरु और शहीद निर्मल महतो को नमन के साथ शुभारंभ
34 पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ता

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबु सोरेन और शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा देखने को मिली।


झामुमो आंदोलन की उपज है: संजीव सरदार
अलग राज्य के लिए सैकड़ों लोगों ने दी कुर्बानी

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो किसी सत्ता की उपज नहीं, बल्कि आंदोलन की उपज है।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत दी, जिसके बाद यह राज्य अस्तित्व में आया। राज्य गठन के बाद लंबे समय तक भाजपा की सरकार रही, जिसने राज्य की खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हाथों सौंपने का काम किया।
जनता ने हेमंत सोरेन को सौंपी राज्य की कमान
अबुआ सरकार से घबराया विपक्ष

विधायक ने कहा कि वर्षों बाद राज्य की जनता ने झामुमो गठबंधन पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य की कमान सौंपी।
उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार के कार्यकाल में विकास की गति तेज हुई है और गांव, गरीब, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों को उनका असली हक और सम्मान मिला है। यही वजह है कि विपक्ष और केंद्र सरकार इस सरकार से बेचैन हैं।
विकास को रोकने की साजिश नहीं होगी सफल
सरकार डरने वाली नहीं

संजीव सरदार ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास को बाधित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन झामुमो की सरकार इन दबावों से डरने वाली नहीं है।
उन्होंने दो टूक कहा कि अबुआ सरकार राज्य के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत
विधायक ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनसमस्याओं से सीधे जुड़ें, जनता के बीच रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, क्योंकि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने किया।
मौके पर विधासागर दास, जिकरुल होदा, कार्तिक मुर्मू, ओमप्रकाश गुप्ता, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, भुवनेश्वर सरदार, भुगलु टुडू, सुबोध सरदार, सुनीता महतो, योगेश भगत, भूपति महतो, बिरेन बास्के, शिवचरण मुर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भुइयांडीह लिट्टी चौक पुल का शिलान्यास भी हो चुका है, काम भी शुरू—उसे नई सौगात कहना बेमानी: सरयू राय
जादूगोड़ा सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
जमशेदपुर के पूर्व एस पी राकेश मिश्रा जन सुराज पार्टी से दरभंगा सदर से लड़ रहे चुनाव
जमशेदपुर में कल हो सकता है भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष का ऐलान
साकची, जमशेदपुर में EMEDIX Smart Pharmacy का भव्य शुभारंभ
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsJmm
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

सड़कों पर आवारा पशुओं पर रोक और स्थायी शेल्टर होम निर्माण की मांग, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

admin
admin
November 17, 2025
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹96,000 तक का बोनस
जुगसलाई नगर परिषद की नई अध्यक्ष बनीं नौशीन खान, 720 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
जमशेदपुर में पूजा पंडालों से फूल संग्रह की अनोखी पहल, बनेगा जैविक खाद
उमा शंकर फाउंडेशन ने आयोजित किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 112 लोगों की हुई जांच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?