राज्य सरकार ने किया 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डीजीपी अनुराग गुप्ता से एसीबी और सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार वापस
वरिष्ठ अधिकारियों में हुए ये प्रमुख बदलाव:
प्रशांत सिंह – डीजी संचार एवं तकनीकी सेवा को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला।
प्रिया दुबे – एडीजी, एसीबी नियुक्त।
सुमन गुप्ता – रेल एडीजी नियुक्त।
मनोज कौशिक – आईजी, सीआईडी बनाए गए।
क्रांति कुमार गडीदेशी – आईजी मानवाधिकार बने।
नरेंद्र कुमार सिंह – आईजी निगरानी सह झारखंड विद्युत बोर्ड सुरक्षा बनाए गए।
शैलेंद्र सिन्हा – पलामू आईजी नियुक्त।
सुदर्शन मंडल – आईजी मुख्यालय, साथ ही जेल आईजी का भी प्रभार।
सुनील भास्कर – बोकारो जोनल आईजी बने।
पटेल मयूर कन्हैयालाल – दुमका जोनल आईजी बनाए गए।
संजीव कुमार – डीआईजी, एसआईबी नियुक्त।
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल – डीआईजी, सब बने।
मनोज रतन चौथे – डीआईजी, स्पेशल ब्रांच बनाए गए।
नौशाद आलम अंसारी – पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।
जिलों में एसएसपी-एसपी स्तर पर ये तबादले:
राकेश रंजन – चाईबासा एसपी से रांची के नए एसएसपी बनाए गए।
चंदन कुमार सिन्हा – रांची एसएसपी से एसीबी डीआईजी बनाए गए।
अमित रेनू – चाईबासा एसपी नियुक्त।
श्री सौरभ – देवघर एसपी बनाए गए।
अजीत कुमार – रांची सिटी एसपी से रेल एसपी जमशेदपुर बनाए गए।
अरविंद कुमार सिंह – एसपी, स्पेशल ब्रांच बने।
एहतेशाम वकारिब – सीआईडी एसपी बने।
अनिमेष नैथानी – एसपी, एसीबी नियुक्त।
कैलाश करमाली – रेल एसपी धनबाद बनाए गए।
दीपक कुमार पांडे – एसपी, स्पेशल ब्रांच बने।
पारस राणा – सिटी एसपी, रांची, साथ ही जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार।
राकेश सिंह – ट्रैफिक एसपी, रांची, साथ ही वायरलेस एसपी का प्रभार भी मिला।
झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) में बदलाव:
मनोज स्वर्गीयरी – जैप-3 गोविंदपुर के कमांडेंट बनाए गए।
मूमल राजपुरोहित – जैप-8 कमांडेंट बनीं।


