झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने झारखंड की प्रगति, योजनाओं और चुनौतियों का विस्तार से उल्लेख किया।राज्यपाल ने कहा कि झारखंड अब केवल खनिज संसाधनों का राज्य नहीं, बल्कि विकास और नवाचार का केंद्र बनता जा रहा है।
अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर बड़ा फोकस
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड ने आर्थिक वृद्धि और विकास सूचकांकों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
युवाओं, किसानों और उद्यमियों का इसमें विशेष योगदान रहा है।
बेहतर कानून-व्यवस्था, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को राज्य सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
शिक्षा का ढांचा मजबूत करने की दिशा में कदम
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षक प्रशिक्षण
नेतरहाट जैसी तर्ज पर तीन नए आवासीय विद्यालय (पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, दुमका)
100 नए उत्कृष्ट विद्यालयों की योजना
साइकिल वितरण योजना के तहत 4 लाख विद्यार्थियों को लाभ



