
जमशेदपुर : जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में झारखंड स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई।

बच्चों में जागरूकता बढ़ाने हेतु क्विज़ प्रतियोगिता
कार्यक्रम के तहत विद्यालय में झारखंड राज्य से संबंधित जानकारी पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया—
प्रथम स्थान : प्रथम कुमार और निशा कुमारी
द्वितीय स्थान : चिराग महाराज और अदिति कुमारी
तृतीय स्थान : सानुति बेसरा और मानुती बेसरा
साथ ही चिराग महाराज को धरती आबा बिरसा मुंडा पर बनाए गए आकर्षक पोस्टर के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।
समर्थ कुमार ने दिया प्रेरक भाषण
कार्यक्रम में छात्र समर्थ कुमार ने झारखंड राज्य की स्थापना की प्रक्रिया, आंदोलन की पृष्ठभूमि और बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जिसे विद्यार्थियों ने काफी सराहा।

विद्यालय सचिव ने बच्चों को झारखंड की संस्कृति से जोड़ने पर दिया बल
विद्यालय के सचिव रमन झा ने बच्चों को झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पर्यावरणीय विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में जागरूकता ही भविष्य के मजबूत झारखंड की नींव है।

शिक्षिकाओं ने किया सफल आयोजन
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अलका ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंकिता तिवारी, उप-प्राचार्या सुमन शर्मा, कमलकांत शर्मा, आकांक्षा, श्वेता, श्रुति, रानी, पिंकी, पूनम, रजनी, दीपिका, स्वाती, अलका, स्वाती खुशबू सहित सभी शिक्षिकाएँ और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।




