झारखंड स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखाया राज्य की संस्कृति का रंग

जमशेदपुर : झारखंड राज्य की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा निकेतन विद्यालय, जमशेदपुर में गुरुवार, 13 नवंबर 2025 को विद्यालय प्रांगण में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भाषण और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को सजीव कर दिया।
प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमिता डे सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि —
“झारखंड की संस्कृति और परंपरा हम सभी की पहचान है। हमें अपनी जड़ों को जानकर गर्व महसूस करना चाहिए और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।”



