By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: Jharkhand CID Success : 2.98 करोड़ की ठगी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से साइबर ठग गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Crime > Jharkhand CID Success : 2.98 करोड़ की ठगी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से साइबर ठग गिरफ्तार
CrimeJamshedpurJharkhandRanchi

Jharkhand CID Success : 2.98 करोड़ की ठगी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से साइबर ठग गिरफ्तार

Jharkhand CID Success cyber fraud Arrested

admin
Last updated: August 3, 2025 6:11 pm
admin
Published: August 3, 2025
Share
SHARE
  • झारखंड पुलिस की साइबर सेल को बड़ी सफलता, ग्लोबल ट्रेडिंग साइट के नाम पर ठगे करोड़ों

Jamshedpur/Ranchi : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की साइबर क्राइम टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर का रहने वाला है। CID के अनुसार, आरोपी पर 2 करोड़ 98 लाख 66 हजार 750 रुपये की साइबर ठगी का आरोप है। आरोपी ने मेटल ट्रेडिंग और हाई रिटर्न का झांसा देकर पीड़ित से यह रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई थी।

Contents
ग्लोबल इंडिया साइट और टेलीग्राम लिंक के जरिए लगाया फंदाजांच में क्या-क्या सामने आया?गिरफ्तारी और आगे की जांच

ग्लोबल इंडिया साइट और टेलीग्राम लिंक के जरिए लगाया फंदा

CID की डीएसपी नेहा बाला ने जानकारी दी कि 28 जुलाई को रांची स्थित साइबर क्राइम थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे Telegram ऐप पर “Global India” नामक एक फर्जी वेबसाइट का लिंक मिला। इस लिंक को क्लिक करने के बाद पीड़ित को शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज (CBOE) में खाता खोलने और मेटल ट्रेडिंग में उच्च रिटर्न का लालच दिया गया। इसी बहाने आरोपी ने पीड़ित से करीब तीन करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में डलवा ली।

जांच में क्या-क्या सामने आया?

बैंक अकाउंट पहले से संदिग्ध, यूपी और झारखंड में केस दर्जडीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि जिस इंडसइंड बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए, वह पहले से कई धोखाधड़ी के मामलों में संदिग्ध था। एक ही दिन में उस खाते में 1.15 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ था ।नोएडा सेक्टर-36 थाना (उत्तर प्रदेश) में भी इस अकाउंट के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से मिले इनपुट के अनुसार इस खाते के खिलाफ झारखंड और यूपी में अलग-अलग शिकायतें दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

CID ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से दिनेश जायसवाल को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और अन्य संदिग्ध बैंक खातों, डिजिटल संपत्तियों, और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। डीएसपी ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय नेटवर्क के तौर पर काम करता था, और इसके तार देश के कई हिस्सों से जुड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग और हाई रिटर्न के नाम पर साइबर ठगी के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। आम लोगों को ऐसे झांसे में आने से बचना चाहिए और किसी भी निवेश से पहले प्रामाणिकता की जांच ज़रूरी है। आगे की जांच जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस साइबर नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो जाएगा।

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹96,000 तक का बोनस
बाल मेला 2025 की तैयारी शुरू — स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने किया भूमिपूजन
जेपी आंदोलन से जन्मी नई राजनीतिक चेतना : सरयू राय
किराया विवाद में हिंसा, मकान मालिक पर भाड़ेदार की पिटाई का आरोप
मानगो थाना क्षेत्र में दुकानदार पर चापड़ से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:2.98 crore scamCID cyber crime arrestDinesh Kumar Jaiswal arrestedGlobal India siteJamshedpurJamshedpur fraud caseJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsTelegram trading fraud
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSociety

कीताडीह स्थित जेवियर इंग्लिश स्कूल में बसंत पंचमी पर भव्य सरस्वती पूजा

admin
admin
January 23, 2026
ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
ईद मिलाद-उन-नबी पर मोहम्मदी जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, अमन और मोहब्बत का दिया गया पैगाम
पूर्वी जमशेदपुर में विकास की सौगात, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?