हिंद आश्रम में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह, वक्ताओं ने गांधी दर्शन को आत्मसात करने का दिया संदेश
जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस थाना समिति द्वारा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हिंद आश्रम, बर्मामाइंस में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने की।
इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित गणमान्य जनों ने गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन जैसे मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर रखे विचार
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे:
सुबोध श्रीवास्तव – जिलाध्यक्ष, जदयू पूर्वी सिंहभूम
अजय कुमार – महानगर अध्यक्ष
दुर्गा राव – जिला उपाध्यक्ष
वक्ताओं ने कहा कि आज के सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में गांधी विचारधारा पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे गांधीजी के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू मंडल स्तर के पदाधिकारियों की भी सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
प्रकाश जी – मंडल उपाध्यक्ष
दीपू तिवारी – मंडल महामंत्री
फिरोज भाई – मंडल मंत्री
शंभू झा – मीडिया प्रभारी
मनोज भगत – विंध्य आश्रम, भोपाल से विशेष आमंत्रित अतिथि



