

टेल्को थाना क्षेत्र में खौफनाक वारदात, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया।
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय युवकों रोहित और रौशन ने अपने 8–10 साथियों के साथ मिलकर नंदिनी सिंह और उनके परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया।
मां और भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
हमले में
नंदिनी सिंह को हल्की चोटें आईं,
जबकि उनके भाई अनिकेत कुमार सिंह
और मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस पहुँची मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की समीक्षा की।
पुलिस ने बताया कि—
आरोपियों की पहचान कर ली गई है,
उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।




