By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: संस्थापक स्व. कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का सेवा संकल्प
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > संस्थापक स्व. कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का सेवा संकल्प
JamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

संस्थापक स्व. कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का सेवा संकल्प

admin
Last updated: January 20, 2026 4:00 pm
admin
Published: January 20, 2026
Share
SHARE

भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, स्वर्गयान नि:शुल्क शव वाहन सेवा का शुभारंभ


जमशेदपुर : भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर परिसर में जंबू अखाड़ा के संस्थापक, परम श्रद्धेय स्वर्गीय कमल किशोर (जंबू) जी की द्वितीय पुण्य स्मृति के अवसर पर जंबू अखाड़ा समिति द्वारा समाजसेवा को समर्पित एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानवता, करुणा और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा और शहरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।


रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 169 यूनिट रक्त संग्रह
रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की ओर से कुल 169 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदाताओं के लिए उपहार, पौष्टिक भोजन और नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। वहीं, कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।
स्वर्गयान सेवा का शुभारंभ, शहरवासियों को बड़ी राहत
इस अवसर पर जंबू अखाड़ा समिति द्वारा शहर के जरूरतमंदों के लिए निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत की गई, जिसका नाम स्वर्गयान रखा गया। सेवा का विधिवत लोकार्पण संस्थापक स्व. जंबू जी की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी ने नारियल फोड़कर किया।
समिति द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व भी जंबू अखाड़ा की ओर से तीन शव संरक्षण बॉक्स उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिन्हें जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क प्रदान किया जाता है। अतिथियों और नागरिकों ने इस पहल को संवेदनशील और अत्यंत सराहनीय बताया।


गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बागबेड़ा जिला परिषद सदस्य कविता परमार सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा इंटक नेता राकेश्वर पांडे, विजय खां, संजीव श्रीवास्तव, झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, समाजसेवी मानिक मल्लिक, शिव शंकर सिंह, शंकर रेड्डी, परशुराम सिंह, जेएमएम नेता महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, अजय रजक, जदयू नेत्री मंजू सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, अजीतेश उज्जैन, भाजपा नेता बाबी सिंह समेत विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, मुखिया और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
स्व. कमल किशोर के सामाजिक योगदान को किया गया स्मरण
सभी अतिथियों ने जंबू अखाड़ा समिति और अखाड़ा परिवार के इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और स्वर्गीय कमल किशोर (जंबू) जी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजन की सफलता में समिति का अहम योगदान
कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के संरक्षक बंटी सिंह एवं जंबू अखाड़ा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगियों और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Shibu Soren tribute : जेवियर इंग्लिश स्कूल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : केडिया-कांवटिया टीम की तीसरी क्लीन स्वीप जीत
चित्रगुप्त कल्याण समिति छोटा गोविंदपुर शाखा का पुनर्गठन, संतोष कुमार बने अध्यक्ष
लोकल ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सीपीआई का मशाल जुलूस
आदित्यपुर के मजदूरों के बोनस भुगतान में अनियमितता, उप श्रमायुक्त से की कार्रवाई की मांग
TAGGED:Free Dead Body Vehicle JamshedpurJambu Akhada Blood Donation CampJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsKamal Kishore Jambu Death AnniversarySocial Service JamshedpurSwargyan Service
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jamshedpur

मोटर पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, मालिक संतोष कुमार झुलसे, लाखों का नुकसान

admin
admin
September 17, 2025
LINDE INDIA प्रबंधन ने दो श्रमिकों को किया ₹3.40 लाख का बकाया भुगतान, श्रमिक अधिकारों की बड़ी जीत पड़ा
शिक्षक दिवस पर 20 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सरयू राय करेंगे सम्मानित, शिक्षा नीति पर होगी चर्चा
उप महापौर राहुल सिंह की सरयू राय से मुलाकात, नगर निगम संचालन पर हुई अहम चर्चा
जनता की शिकायत पर सरयू राय ने पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक किया निरीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?