मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड रांची में हुई आत्मीय भेंट
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल का हार्दिक स्वागत किया और आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके पुत्र के विवाह के लिए अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भेंट में झलकी आत्मीयता और सौहार्द
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यहित से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। पूरे वातावरण में सौहार्द और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। राज्यपाल द्वारा दिया गया व्यक्तिगत आमंत्रण इस मुलाकात को और भी विशेष बना गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि, “माननीय राज्यपाल का स्नेह और सादगी अनुकरणीय है। उनके परिवार को इस शुभ अवसर पर मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।”



