जमशेदपुर : कालीमाटी रोड सोमवार को हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा, जब शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ ने अपने वार्षिक कंबल सेवा अभियान के 25वें वर्ष की शुभ शुरुआत साधु समाज के बीच कंबल वितरण कर की।
संस्था पिछले पच्चीस वर्षों से कठोर ठंड में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। उनकी यही मान्यता है— “ठंड में कोई भी व्यक्ति कंबल के बिना न रहे।”

“कंबल सेवा मानवता के प्रति हमारा संकल्प” — अमरप्रीत सिंह काले
संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवीय करुणा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा—
“25 वर्ष पहले शुरू की गई यह छोटी-सी सेवा आज हजारों परिवारों को गर्माहट दे रही है। हम हर वर्ष साधु-संतों के आशीर्वाद के साथ इस अभियान की शुरुआत करते हैं, ताकि सेवा और प्रभावी हो सके। आने वाले दिनों में हम शहर, बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में भी कंबल वितरण जारी रखेंगे।”
“यह अभियान समाज के लिए प्रेरणा” — वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह
शहर के वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ की 25 वर्षों की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा—
“ठंड के कठिन समय में यह अभियान अनेक लोगों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आता है। इस निरंतरता और समर्पण को सलाम।”
बड़ी संख्या में नागरिकों व स्वयंसेवकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक, पदाधिकारी और स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सेवा अभियान को और अधिक व्यापक रूप देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।
इन सम्मानित लोगों ने की सहभागिता
जयप्रकाश राय, जितेन्द्र चावला, रामकेवल मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, बंटी सिंह, रूपेश झा, के. विश्वनाथ राव, संदीप कुमार सिंह, स्वाती मित्रा, जूगुन पांडे, बिभास मजूमदार, रितिका श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, शेखर मुखी, बिनोद भिरभरिया, आकाश गोप सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।






