जमशेदपुर : वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, छोटा गोविंदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्णा बॉयज समिति द्वारा एक भव्य एवं रोमांचकारी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बना दिया। सभी टीमों ने अपनी चुस्ती, फुर्ती, एकता और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर के बीच विजेता खाखड़ीपाड़ा की टीम ने मटकी फोडकर ईनामी 11,000 रुपया प्राप्त की. विजेता टीम को नकद राशि और सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।
छह टीमों ने लिया हिस्सा
संग्राम टीम (सामू टोला)
बांगुनहातु टीम
बाबा टीम (श्रेगबेरा)
रामाधीन बागान टीम
खाखरी पड़ा टीम
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
आयोजन का शुभारंभ विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा एवं थाना प्रभारी अमित कुमार के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।



