जमशेदपुर : गोविंदपुर स्थित रामनवमी अखाड़ा श्री श्री आनंद ब्रम्ह अखाड़ा के लाइसेंसी नंद जी सिंह अकेला का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना भाजपा नेता जुगनू वर्मा ने दी। श्री सिंह अकेला का निधन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर का कारण बना है, क्योंकि वे न केवल रामनवमी के आयोजक रहे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे।
अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से स्वर्णरेखा बर्निग घाट के लिए निकलेगी। इस मौके पर परिवार, मित्रों और स्थानीय लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



