जमशेदपुर, 12 सितंबर 2025: गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में यूनियन के सभाहरणl में कार्यकारिणी की बैठक उच्च सौहार्द और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।बैठक का आरंभ उन साथियों की स्मृति में मौन धारण कर किया गया जो पिछले दिनों हमें छोड़ गए थे। इसके बाद कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय–व्यय का पूरा लेखा–जोखा प्रस्तुत किया, जिसे बहुमत से स्वीकार कर लिया गया। यूनियन महामंत्री ने पिछले समय के सभी कार्यों का विस्तार से ब्यौरा रखा।
कार्यकारिणी सदस्यों की 14 प्रमुख मांगें
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निम्नलिखित मुख्य मुद्दों और मांगों को उठाया:
- कंपनी में ई.आर.ओ. (E.R.O.) और अवकाश की वजह से मैनपावर की कमी हुई है; इसे जल्द पूरा किया जाए।
- डिप्लोमा, आईटीआई और मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए वार्ड में नौकरी की व्यवस्था हो।
- कैंटीन एवं अस्पताल सुविधाओं का विस्तार हो।
- अस्पताल कर्मचारियों के लिए कैंटीन की विशेष सुविधा हो।
- कर्मचारियों को ग्रेड पे की मांग; ग्रेड लंबित समय से है – तुरंत लागू हो।
- सुरक्षा उपकरण (PPE) सही और समय पर उपलब्ध कराए जाएँ।
- यदि टाटा स्टील डिवीजन कर्मचारियों को बोनस मिला है, तो टिनप्लेट डिविजन कर्मचारियों को भी उसी तरह ग्रेड मिले।
- मैनपावर कमी की वजह से कर्मचारी छुट्टि नहीं ले पा रहे, ऑफ नहीं जा पा रहे हैं और कैंटीन सुविधाएँ भी प्रभावित हैं।
- पुराने ग्रेड और नई सीरीज़ के ग्रेड का समायोजन हो।
- सुरक्षा विभाग में नए प्रोजेक्ट पर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती हो।
- टी एम एच (TMH) में नियुक्तियों में दिक्कतें हैं; डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएँ भी अक्सर उपलब्ध नहीं होतीं।
- कार्यकारिणी सदस्यों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया जाए।
- 10 नंबर बस्ती में रहने वाले कर्मचारियों को क्वार्टर की सुविधा शीघ्र मिले।
- पे स्लिप, पेंशन, पी.एफ., ग्रेच्युटी आदि से संबंधित जानकारी कर्मचारियों को स्पष्ट व नियमित रूप से मिले।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोग:
अध्यक्ष – राकेश्वर पांडे
उपाध्यक्ष – परविंदर सिंह सोहल
महामंत्री – मनोज कुमार सिंह
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – साइ बाबू राजू
वाइस प्रेसिडेंट – वकील खान, जगजीत सिंह
सह सचिव – संजय कुमार सिंह, अमित कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू
कोषाध्यक्ष – संग्राम किशोर दास; सह कोषाध्यक्ष – सूर्यभूषण शर्मा
सदस्य – मुन्ना खान, कलाम नबी खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, लोकनाथ पांडे, अमरजीत सिंह, श्रीमती मिठू दत्ता, अभ्यनंद कुमार, अंकित कुमार, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी आदि।



