फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई
फूड सेफ्टी टीम ने लिए मिठाई और मावा के भी लिए सैंपल, होटल संचालक को दी कड़ी चेतावनी
जमशेदपुर : फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मंगलवार को पोटका प्रखंड के हाता स्थित प्रसिद्ध अभिनन्दन होटल में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी का खुलासा किया। फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में होटल के किचन और बिक्री काउंटर पर गंभीर लापरवाही सामने आई।


कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
होटल के किचन में भारी गंदगी, जंग लगे बर्तन, और मक्खियों की भरमार।
काउंटर पर बिक रहे पावरोटी के पैकेट एक्सपायरी डेट के बाद भी ग्राहकों को बेचे जा रहे थे।
जांच टीम ने मिठाइयों और खोवा (मावा) का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा।
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल एक्सपायरी सामान नष्ट करने का निर्देश दिया।
क्या बोले फूड सेफ्टी ऑफिसर संजय कुमार?
“होटल परिसर में सफाई का बेहद खराब स्तर पाया गया। किचन में मक्खियाँ उड़ रही थीं, बर्तन गंदे और जंग लगे थे। सबसे खतरनाक बात यह रही कि एक्सपायरी डेट के बाद भी खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए रखे गए थे, जो उपभोक्ताओं की सेहत से सीधा खिलवाड़ है। होटल संचालक को चेतावनी दी गई है और सैंपल जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”



