By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
    February 27, 2026
    सुरभि के हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे चर्चित गीतकार संतोष आनंद
    February 24, 2026
    सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
    February 24, 2026
    श्रीराम मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चार दिवसीय महाअनुष्ठान
    February 22, 2026
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Health > पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान की शुरुआत
HealthJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान की शुरुआत

admin
Last updated: February 10, 2026 4:54 pm
admin
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

10 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के 6 प्रखंडों में चलेगा विशेष अभियान, 9 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदर नगर (जुगसलाई) में बच्चों को एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं भी बच्चों के साथ दवा का सेवन कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
यह विशेष अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले के पोटका, पटमदा, जुगसलाई, मुसाबनी, घाटशिला और बोड़ाम प्रखंडों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत लगभग 9 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


पहले दिन बूथों पर, फिर घर-घर जाकर दी जाएगी दवा
अभियान के पहले दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में विशेष बूथ बनाकर स्वास्थ्यकर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा दवा खिलाई गई। अभियान के शेष दिनों में डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लक्षित आबादी को घर-घर जाकर एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाई जाएगी।


उपायुक्त की अपील: अफवाहों से बचें, दवा का सेवन जरूर करें
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलेवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा का सेवन अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष में एक बार सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाता है। राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाना है, जिसे जनसहयोग से ही संभव किया जा सकता है।
कौन नहीं करेगा दवा का सेवन, क्या रखें सावधानी
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि
2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे,
गर्भवती महिलाएं,
और अत्यधिक बीमार व्यक्ति दवा का सेवन नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि दवा खाली पेट नहीं खानी है। कुछ लोगों में हल्के दुष्प्रभाव हो सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क हैं।
फाइलेरिया क्या है और कैसे फैलता है
डॉ. साहिर पाल ने बताया कि फाइलेरिया को आमतौर पर हाथी पांव कहा जाता है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। इससे हाथ, पैर, स्तन और हाइड्रोसील में असामान्य सूजन हो सकती है। संक्रमण प्रायः बचपन में होता है, लेकिन इसके लक्षण 5 से 15 साल बाद दिखाई देते हैं।
उन्होंने बताया कि हाइड्रोसील का इलाज संभव है, जबकि अन्य अंगों की सूजन का इलाज लंबा चल सकता है। फाइलेरिया पीड़ितों के प्रति करुणा और सहयोग जरूरी है, भेदभाव नहीं।
बचाव के उपाय
फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों से अपील की गई कि वे
मच्छरदानी का उपयोग करें,
साफ-सफाई रखें,
और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें।
किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव
कार्तिक के चौथे सोमवार पर आंध्र समिति टीनप्लेट में भगवान शंकर–मां पार्वती की पूजा, 100 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन
हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ, टेल्को में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
विश्वकर्मा पूजा पर टिमकेन कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर, अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक ने किया योगदान
पी. एम. श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित
TAGGED:Albendazole DEC CampaignFilaria Eradication Campaign East SinghbhumFilaria Free JharkhandHealth Department JharkhandJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsMDA Jharkhand 2026
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsSociety

जिला परिषद सदस्यों ने उप विकास आयुक्त को सौंपा विरोध ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

admin
admin
September 19, 2025
टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में बोनस समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹96,000 तक का बोनस
झारखंड स्थापना दिवस पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, छात्राओं ने दिखाया उत्साह
महिलाओं के धैर्य की परीक्षा न लें पूर्व मंत्री: कविता परमार
बिष्टुपुर खाऊ गली में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दो दर्जन से अधिक दुकानों को हटाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?