झूठी शिकायत व फर्जी फोटो भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, टाटा मोटर्स अधिकारियों की छवि पर असर
जमशेदपुर पिछले कई महीनों से एक अज्ञात ईमेल आईडी के माध्यम से टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें और फर्जी फोटो भेजकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले में टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक मानस मिश्रा ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाया था, जिसने जांच के बाद उक्त कार्रवाई हुई।
प्रभावित हुए लोग और उनकी जिम्मेदारियाँ
इन झूठी शिकायतों और फर्जी दस्तावेजों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा:
मानस कुमार मिश्रा – सेवा निवृत्त टाटा मोटर्स अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यक्ष
वी. एन. सिंह, विष्णु दीक्षित, रजत सिंह – टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें से विष्णु दीक्षित विद्यालय के सचिव भी थे
आरोपित की गिरफ्तारी और खुलासा
साइबर थाना, जमशेदपुर की जांच के बाद रमेश कुमार सिंह (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह TOCHS (टेल्को ऑफिसर्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी) में मैनेजर थे और पहले से विवादित व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि ये कार्रवाइयां वह श्री राजेश कुमार दास, जो पूर्व महाप्रबंधक (विधि विभाग), टाटा मोटर्स ने निर्देशित की थीं, के आदेश पर कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, और इस षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी गहन जांच जारी है।



