Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी फूड प्लाज़ा में राजस्थान सार्वजनिक पूजा कमिटी द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों का आगाज़ भव्य भूमि पूजन के साथ हो गया। यह पूजा समारोह वर्ष 1982 से मारवाड़ी समाज द्वारा पारंपरिक राजस्थानी पद्धति से आयोजित की जाती रही है। इस पूजा की एक खास विशेषता यह है कि यहां माता दुर्गा के साथ-साथ भगवान शंकर और पार्वती की भी विधिवत पूजा की जाती है, जो इसे अन्य दुर्गा पूजा पंडालों से अलग बनाती है।
इन्होंने किया भूमि पूजन
भूमि पूजन में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिव शंकर सिंह और आशुतोष सिंह कमल लड्डा, सत्यनारायण अग्रवाल समेत अन्य कमेटी के लोग शामिल हुए।
शामिल रहे कमेटी के सभी लोग
भूमि पूजन में कमेटी के राज प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, शंकर अग्रवाल, कमल गुप्ता, बंटी अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विजय गुप्ता, अशोक बैराठी, संतोष अग्रवाल, मनोज खत्री, रमेश अग्रवाल, कैलाश पटवारी, मिहित अग्रवाल, कमल माधोपुरिया,धन्ना अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, संदीप रिंगाशिया, जसबीर सिंह, ओम प्रकाश देवुका, विजय गुप्ता, सतीश मुखी आदि काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।



