माता के आगमन से बस्ती में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सप्तमी से नवमी तक होंगे सांस्कृतिक आयोजन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। माता रानी के आगमन से पूरे बस्तीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल
पंडाल उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिंह, बर्मा माइंस थाना के थाना प्रभारी दिलीप कुमार और बार एसोसिएशन की महिला अध्यक्ष विनीता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भव्य सजावट, देवी प्रतिमा और संगीतमय पूजा आरती का भरपूर आनंद लिया।
संस्थापक नागेंद्र झा बोले – वर्षों से चला आ रहा है यह आयोजन
पंडाल के संस्थापक श्री नागेंद्र झा ने बताया कि, “हम कई वर्षों से इस बस्ती में मां दुर्गा की पूजा को पूरी श्रद्धा और भव्यता से मनाते आ रहे हैं। इस आयोजन में बस्ती का हर वर्ग हिस्सा लेता है, और माता रानी के स्वागत में बस्ती पूरी तरह भक्तिमय हो जाती है।”

बंगाल से आए ब्राह्मणों ने की पूजा, विधिवत हुआ पट खुला
पूजन कार्यक्रम की शुरुआत बंगाल से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा केले के धाम की पूजा से की गई। इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई और पंडाल का पट खोला गया। इसके पश्चात बेल पूजन की रस्म भी निभाई गई, जिसमें मुख्य यजमान द्वारा सभी धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई।
महिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने बताए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा
महिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने बताया कि, “हर वर्ष की तरह इस बार भी हम माता रानी का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाएंगे।” उन्होंने बताया कि:
सप्तमी तिथि को बाल कलाकारों द्वारा माता रानी के नौ रूपों और महिषासुर वध पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की जाएगी।
अष्टमी व नवमी के दिन पंडाल में भोग वितरण का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विशेष आमंत्रित और श्रद्धालुओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
राजेश झा, राजकिशोर शाही, प्रदीप कुमार झा, मुन्ना पांडे, चंद्र बदन सिंह, विनोद शाही, मनु शाही, अनमोल सिंह, संतोष ठाकुर, मंजू देवी, निशि देवी, बिंदु देवी, प्रिया देवी, संगीता देवी, सोनी देवी, रेखा जी, राधिका जी, ममता देवी, रानी जी, निशा जी, शांभवी और अन्य।
पूरे बस्ती से भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और आयोजन को सफल बनाया।



