Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती देने के तहत जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची में पूर्वी सिंहभूम जिले की कमान अब परविंदर सिंह को सौंप दी गई है। पार्टी ने इस नियुक्ति के ज़रिए ज़मीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और मज़बूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।
परविंदर सिंह: छात्र राजनीति से कांग्रेस नेतृत्व तक का सफर
परविंदर सिंह का राजनीतिक अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे एनएसयूआई (NSUI) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति में उनकी मज़बूत पकड़ रही है। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए युवाओं के साथ काम किया है और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का बयान
जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद परविंदर सिंह ने कहा:
“मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज़ बनूंगा और उनका सम्मान बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हमने जिन विधानसभा और लोकसभा सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें पार्टी की झोली में डालना ही मेरा लक्ष्य रहेगा। मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करूंगा।”
कांग्रेस के साथियों ने दी बधाई
जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, संजीव रंजन और रंजीत झा ने परविंदर सिंह को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।



