घरों से लेकर सामूहिक पूजा स्थलों तक गूंजेगा चित्रगुप्त भगवान का जयघोष, विसर्जन स्वर्णरेखा में
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चित्रांश समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा कल गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष यह आयोजन 20 से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से किया जाएगा। शहर के सभी क्षेत्रों में चित्रांश परिवारों ने पूजा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कहाँ-कहाँ होगी पूजा
टेल्को, घोड़ाबांधा साईं मंदिर, सोनारी, कदमा, गोलमुरी, केबुल टाउन, बारीडीह, परसुडीह, विजयागार्डन, मकदमपुर, साकची, मानगो, एग्रिको, सहित अन्य इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे घाटशिला, मुसाबनी, जादुगोड़ा आदि में भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से होगी।
कागज-कलम-दवात की पूजा : शिक्षा, लेखन और न्याय के प्रतीक भगवान का पूजन
भगवान चित्रगुप्त को धर्मराज यमराज के सचिव और लेखाकार देवता माना जाता है। परंपरा के अनुसार, चित्रांश समाज कागज, कलम और दवात की पूजा करता है, जो ज्ञान, लेखन और न्याय व्यवस्था का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से शिक्षित वर्ग और लेखक समुदाय इस पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
स्वर्णरेखा नदी में होगा प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन
पूजा उपरांत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन शहर के प्रमुख नदी घाट स्वर्णरेखा में किया जाएगा। सभी मंडल साकची थाना के पास एकत्र होंगे और वहां से ढोल-नगाड़ों, झांकी और भक्ति गीतों के साथ जुलूस के रूप में विसर्जन स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
टेल्को सबुज संघ में पूजा की तैयारी पूरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आकर्षण का केंद्र
हर वर्ष की तरह इस बार भी टेल्को सबुज कल्याण संघ परिसर में टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा संपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। पूजा आयोजन को लेकर बुधवार को अंतिम तैयारी बैठक समिति अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सुचारू संचालन हेतु विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया।
मुख्य आयोजन इस प्रकार हैं:
सुबह 9 बजे से आरंभ होगा पूजा कार्यक्रम
शाम 7 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रीतिभोज
समाज के वरिष्ठ, बुद्धिजीवी और समाजसेवी व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
अरविंद कुमार श्रीवास्तव (डिप्टी प्रेसीडेंट)
राजीव शरण (महामंत्री)
संजय कुमार दास (कोषाध्यक्ष)
दीपक कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष)
राजीव श्रीवास्तव (सह कोषाध्यक्ष)
निलरंजन श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य सदस्य।



