छठ घाटों पर भक्तिमय माहौल, जन प्रतिनिधियों ने भी दिया अर्घ्य

सूर्य मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की देखरेख में हो रहा पर्व
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में बने छठ घाटों पर व्रतधारियों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। हर तरफ भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मंदिर के संरक्षक रघुवर दास स्वयं इस आयोजन की देखरेख करते हैं। उनकी उपस्थिति में हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा के सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हो रहे हैं।
पूर्व मंत्री जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दिया अर्घ्य

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

वरीय भाजपा नेता बिनोद सिंह

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले

जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा

जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार




