जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने बेटे बाबूलाल के टिकट की चर्चा पर स्पष्ट किया कि बातचीत तो हो रही है, लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ये बयान उन्होंने गोविंदपुर में एक परिचित से मिलने के दौरान आर.जे. मीडिया से बातचीत में दिया। बयान के दौरान वे घाटशिला से लौट रहे थे।
भाजपा की तैयारी पर चंपाई सोरेन ने जताई सहजता
चुनावी तैयारियों के बाबत पूछे जाने पर चंपाई सोरेन ने कहा:
“भाजपा तो बड़ी पार्टी है, तैयारी हमेशा चलती रहती है। प्रत्याशी पर विचार हो रहा है, समय आने पर घोषणा हो जाएगी। बाबूलाल के संबंध में बात हो रही है।” इस तरह से उन्होंने यह संकेत जरूर दिया कि बाबूलाल की दौड़ में बने रहने की स्थिति है, पर निर्णय अभी बाकी है।

RIMS‑2 की जमीन विवाद पर कड़ा रुख — “यह हमारी आदिवासी भाई की खेती की जमीन है”
भूमि विवाद को लेकर उन्होंने कहा:
“RIMS‑2 की जमीन हमारी आदिवासी भाई की खेती की जमीन है। और उसमें हमने घोषणा कर हल चला दिया ” साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की तमाम नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
विभाजनकारी बयान पर चंपाई सोरेन ने रखा मौन
जब उनसे कुड़मी समुदाय और उस पर जेएलकेएम की पूर्व नेता निशा भगत के विवादित बयान के बारे में पूछा गया, तो चंपाई सोरेन ने कहा कि वे इस विषय पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।
(इससे संबंधित वीडियो आप हमारे यू ट्यूब https://youtu.be/KR3CehXGSDY?si=Y0ykER80iiLzz1I6) पर भी देख सकते हैं)



