
जमशेदपुर : केनरा बैंक की दूसरी तिमाही के शानदार वित्तीय परिणामों पर छोटा गोविंदपुर शाखा में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शाखा प्रबंधक प्रणय प्रतीक ने ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों की उपस्थिति में केक काटकर इस सफलता का जश्न मनाया।

बैंक और ग्राहकों के बीच साझा हुई खुशी
इस अवसर पर बैंक की पदाधिकारी प्रियंका शर्मा, डेमधो, अंशु सिंह मांगीलाल समेत कई ग्राहक मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक प्रणय प्रतीक ने कहा कि बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) के निर्देशानुसार देशभर की सभी शाखाओं में इस उपलब्धि को ग्राहकों के साथ मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “हमारे ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही बैंक का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है। आगे भी हम सेवा और विश्वास की इसी परंपरा को बनाए रखेंगे।”

ग्राहकों ने सराहा बैंक स्टाफ का कार्य व व्यवहार
बैंक की पदाधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि छोटा गोविंदपुर शाखा के सभी ग्राहक सहयोगी और सकारात्मक हैं, जिसके कारण शाखा का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।
वहीं, ग्राहकों ने भी बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकुशलता, सहयोगपूर्ण रवैये और मित्रवत व्यवहार की जमकर प्रशंसा की।
सफलता का प्रतीक बनी शाखा की पहल
केनरा बैंक की यह पहल न केवल कर्मचारियों के उत्साह को बढ़ाती है, बल्कि ग्राहकों और बैंक के बीच भरोसे के रिश्ते को भी मजबूत करती है। इस कार्यक्रम ने बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता और ग्राहक-संतुष्टि के महत्व को भी रेखांकित किया।



