
टीएमएच में चल रहा इलाज, परिवार ने समाज और सरकार से लगाई मदद की गुहार
आपके सहयोग से पीड़ित परिवार का बढ़ेगा मनोबल

जमशेदपुर : औद्योगिक शहर जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र के गणेश नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार महतो इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चल रहा है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे के उपचार में परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
धर्मेंद्र कुमार महतो, बागबेड़ा झामुमो इकाई अध्यक्ष एवं सीपी टोला निवासी संजय महतो के बड़े भाई हैं। संजय महतो ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके कारण महंगे इलाज का खर्च उठा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों ने नियमित उपचार और आगे की चिकित्सीय प्रक्रिया जारी रखने की सलाह दी है।
समाज से आर्थिक सहयोग की अपील
परिवार ने समाज के लोगों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि धर्मेंद्र कुमार महतो का इलाज निरंतर जारी रह सके।
सहयोग के इच्छुक व्यक्ति संजय महतो से मोबाइल नंबर और यूपीआई ऑनलाइन पेमेंट 8340472302 पर करके संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री से भी लगाई गुहार
संजय महतो ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से भी सहायता की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की स्थिति गंभीर है और सीमित संसाधनों के कारण इलाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में राज्य सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
परिवार को उम्मीद है कि समाज और सरकार दोनों के सहयोग से धर्मेंद्र कुमार महतो को जीवन की इस जंग में मजबूती मिलेगी।






