
कंबल सेवा से मिलता है सुकून – अमरप्रीत सिंह काले
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा बागबेड़ा, कई इलाकों में हुआ कंबल वितरण
जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड में मानव सेवा के संकल्प के साथ हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संचालित कंबल वितरण सेवा अभियान लगातार जारी है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई जा रही है।
इसी क्रम में कीताडीह, बाबू कुंवर सिंह स्मारक, सिद्धू-कानू मैदान, सीपी टोला, बागबेड़ा सहित अन्य स्थानों पर कंबल वितरण किया गया। “हर हर महादेव” के जयघोष के बीच हुए इस सेवा कार्य ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और मानवीय संवेदनाओं से भर दिया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष, राहत और मुस्कान साफ दिखाई दी।

सेवा ही हमारी साधना है” – अमरप्रीत सिंह काले
इस अवसर पर संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि
“सेवा ही हमारी साधना है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हर हर महादेव सेवा संघ का मूल उद्देश्य है। ठंड के मौसम में बुजुुर्गों और जरूरतमंदों की चिंता करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड में ठिठुरते हुए रात न बिताए।”
उन्होंने बताया कि संघ बीते 25 वर्षों से निरंतर इसी भावना के साथ कंबल सेवा अभियान चला रहा है और भविष्य में भी यह सेवा कार्य पूरे समर्पण के साथ जारी रहेगा।
सेवा अभियान में इन सहयोगियों का रहा सराहनीय योगदान
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में अनेक समाजसेवियों और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें प्रमुख रूप से—
दुर्गा कुमार, किशन दास, माखन साहू, कान्ता सरकार, कुन्ती खंडायत, नंदिनी साहू, विकास बरहापुरिया, संदीप शर्मा बॉबी, ललन यादव, रमेश प्रसाद, रोशन सिंह, सरिता देवी, मुखिया बुधराम टोप्पो, धनंजय उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, बबलू पाठक, जयंत कुमार सिंह, संजय सिंह, अवधेश ठाकुर, अमित शर्मा, मिथिलेश कुमार, विशाल सिंह, राहुल सिंह, मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, पवन ओझा, पवित्रा देवी, विनोद राम सहित कई अन्य स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।






